एजेंसी मैनेजर के घर 2.33 लाख रुपए की चोर:मां को इलाज के लिए ले गए थे अस्पताल, 10 दिन पहले भी मोहल्ले में हुई थी चोरी

एजेंसी मैनेजर के घर 2.33 लाख रुपए की चोर:मां को इलाज के लिए ले गए थे अस्पताल, 10 दिन पहले भी मोहल्ले में हुई थी चोरी

दरभंगा के मब्बी थाना क्षेत्र के भास्कर आवास कॉलोनी में 31 दिसंबर की रात बाजार समिति से जुड़े एक व्यवसायी अमित कुमार के घर चोरी हुई थी। चोरों ने करीब 10 से 12 लाख रुपए नगद और कीमती सामान पर हाथ साफ किया था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक पुलिस चोरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी। इसी का नतीजा है कि चोरों के हौसले और बुलंद हो गए। बीती देर रात उसी भास्कर आवास कॉलोनी में एक बार फिर चोरों ने चोरी की। इस बार चोरों ने हीरो एजेंसी के मैनेजर गौतम कुमार के घर को निशाना बनाया। गौतम कुमार ने बताया कि रात करीब 12:52 बजे उनकी मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद वे पत्नी के साथ उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए। वे पूरी रात अस्पताल में ही रहे। सुबह जब वे घर लौटे तो घर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। चोरों ने खिड़की में लगे लोहे के ग्रिल को काटकर घर में प्रवेश किया और अलमारी और अन्य सामानों को खंगाल दिया। चोर करीब 2 लाख 33 हजार रुपए नगद और सोने-चांदी के गहनों समेत कुल लगभग 4 लाख रुपए की संपत्ति लेकर फरार हो गए। पुलिस पर गश्ती न करने का आरोप घटना की सूचना मिलते ही मब्बी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर का निरीक्षण कर फोटो और वीडियो बनाए। पुलिस ने पीड़ित से लिखित आवेदन देने को कहा है। पीड़ित गौतम कुमार ने बताया कि यदि वे उस समय घर पर होते तो किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलोनी में न तो नियमित पुलिस गश्त होती है और न ही कभी थाना की गाड़ी नजर आती है। 6 साल पहले भी उनके घर में चोरी हुई थी, जिसमें करीब साढ़े 5 लाख रुपए की संपत्ति चोरी की गई थी, लेकिन आज तक उसका कोई खुलासा नहीं हो सका। पुलिस की कार्यशैली पर उठाया सवाल वहीं, इससे पहले चोरी के शिकार बने अमित कुमार ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस कॉलोनी में 10 दिन पहले बड़ी चोरी हुई हो, वहां दोबारा चोरी होना प्रशासन की गंभीर विफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद सिर्फ औपचारिक जांच की गई, लेकिन उसके बाद न तो गश्त बढ़ाई गई और न ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। उनका कहना है कि यदि प्रशासन सख्त रहे तो मंदिर से चप्पल तक चोरी नहीं हो सकती। आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी मब्बी थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की गई है। पीड़ित से आवेदन मांगा गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दरभंगा के मब्बी थाना क्षेत्र के भास्कर आवास कॉलोनी में 31 दिसंबर की रात बाजार समिति से जुड़े एक व्यवसायी अमित कुमार के घर चोरी हुई थी। चोरों ने करीब 10 से 12 लाख रुपए नगद और कीमती सामान पर हाथ साफ किया था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक पुलिस चोरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी। इसी का नतीजा है कि चोरों के हौसले और बुलंद हो गए। बीती देर रात उसी भास्कर आवास कॉलोनी में एक बार फिर चोरों ने चोरी की। इस बार चोरों ने हीरो एजेंसी के मैनेजर गौतम कुमार के घर को निशाना बनाया। गौतम कुमार ने बताया कि रात करीब 12:52 बजे उनकी मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद वे पत्नी के साथ उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए। वे पूरी रात अस्पताल में ही रहे। सुबह जब वे घर लौटे तो घर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। चोरों ने खिड़की में लगे लोहे के ग्रिल को काटकर घर में प्रवेश किया और अलमारी और अन्य सामानों को खंगाल दिया। चोर करीब 2 लाख 33 हजार रुपए नगद और सोने-चांदी के गहनों समेत कुल लगभग 4 लाख रुपए की संपत्ति लेकर फरार हो गए। पुलिस पर गश्ती न करने का आरोप घटना की सूचना मिलते ही मब्बी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर का निरीक्षण कर फोटो और वीडियो बनाए। पुलिस ने पीड़ित से लिखित आवेदन देने को कहा है। पीड़ित गौतम कुमार ने बताया कि यदि वे उस समय घर पर होते तो किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलोनी में न तो नियमित पुलिस गश्त होती है और न ही कभी थाना की गाड़ी नजर आती है। 6 साल पहले भी उनके घर में चोरी हुई थी, जिसमें करीब साढ़े 5 लाख रुपए की संपत्ति चोरी की गई थी, लेकिन आज तक उसका कोई खुलासा नहीं हो सका। पुलिस की कार्यशैली पर उठाया सवाल वहीं, इससे पहले चोरी के शिकार बने अमित कुमार ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस कॉलोनी में 10 दिन पहले बड़ी चोरी हुई हो, वहां दोबारा चोरी होना प्रशासन की गंभीर विफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद सिर्फ औपचारिक जांच की गई, लेकिन उसके बाद न तो गश्त बढ़ाई गई और न ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। उनका कहना है कि यदि प्रशासन सख्त रहे तो मंदिर से चप्पल तक चोरी नहीं हो सकती। आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी मब्बी थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की गई है। पीड़ित से आवेदन मांगा गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *