जमुई जिले के खैरा प्रखंड स्थित सगदाहा में JMD क्रिकेट क्लब सगदाहा द्वारा आयोजित JMD क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-9 का फाइनल मुकाबला मंगलवार देर शाम संपन्न हुआ। दुर्गा मंदिर ग्राउंड में खेले गए इस निर्णायक मैच में सगदाहा की टीम ने मां दुर्गा क्रिकेट क्लब नीमा को हराकर खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर सगदाहा के कप्तान कौशल सिंह ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में सगदाहा की टीम ने 8 विकेट खोकर 206 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान कौशल सिंह ने 35 गेंदों पर 80 रन की कप्तानी पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 8 चौके शामिल थे। निखिल ने भी 29 गेंदों पर 61 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। पूरी टीम मात्र 92 रन बनाकर ऑल आउट
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीमा टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पूरी टीम मात्र 92 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस शानदार प्रदर्शन के लिए सगदाहा के कौशल सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाने वाले विक्कू यादव को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। फाइनल मुकाबले में बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहीं। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इनकी रही अहम भूमिका
इस सफल आयोजन में JMD क्रिकेट क्लब सगदाहा के अध्यक्ष अमरजीत सिंह, सचिव साजन सिंह सहित सहयोगी सदस्यों का अहम योगदान रहा। समाजसेवी और प्रायोजक राकेश सिंह, निकेश सिंह, सूरज सिंह और राहुल सिंह ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जमुई जिले के खैरा प्रखंड स्थित सगदाहा में JMD क्रिकेट क्लब सगदाहा द्वारा आयोजित JMD क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-9 का फाइनल मुकाबला मंगलवार देर शाम संपन्न हुआ। दुर्गा मंदिर ग्राउंड में खेले गए इस निर्णायक मैच में सगदाहा की टीम ने मां दुर्गा क्रिकेट क्लब नीमा को हराकर खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर सगदाहा के कप्तान कौशल सिंह ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में सगदाहा की टीम ने 8 विकेट खोकर 206 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान कौशल सिंह ने 35 गेंदों पर 80 रन की कप्तानी पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 8 चौके शामिल थे। निखिल ने भी 29 गेंदों पर 61 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। पूरी टीम मात्र 92 रन बनाकर ऑल आउट
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीमा टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पूरी टीम मात्र 92 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस शानदार प्रदर्शन के लिए सगदाहा के कौशल सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाने वाले विक्कू यादव को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। फाइनल मुकाबले में बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहीं। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इनकी रही अहम भूमिका
इस सफल आयोजन में JMD क्रिकेट क्लब सगदाहा के अध्यक्ष अमरजीत सिंह, सचिव साजन सिंह सहित सहयोगी सदस्यों का अहम योगदान रहा। समाजसेवी और प्रायोजक राकेश सिंह, निकेश सिंह, सूरज सिंह और राहुल सिंह ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।