मकर संक्रांति पर गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़:सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था

मकर संक्रांति पर गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़:सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था

फतेहपुर जिले में मकर संक्रांति पर्व पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। साथ ही, ठंड से बचाव के लिए घाटों पर अलाव की व्यवस्था भी की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शिवराजपुर, आदमपुर, भिटौरा, ओम घाट और नौबस्ता घाट जैसे प्रमुख गंगा घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ पीएसी बल तैनात किया गया है। गंगा नदी में किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए प्रत्येक घाट पर बोट के साथ जवानों की एक टीम भी मुस्तैद है। पहले दो तस्वीरें देखिए… सुल्तानपुर घोष और हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पड़ने वाले गंगा घाटों का निरीक्षण किया। सुल्तानपुर घोष प्रभारी ने नौबस्ता घाट का, जबकि हुसैनगंज प्रभारी ने ओमघाट और पक्का घाट का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुनिश्चित किया कि स्नान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ने स्नानार्थियों से अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने और पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी असुविधा की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *