जमुई में अवैध हथियार के साथ 2 युवक गिरफ्तार:50 लाख लूटकांड की जांच के दौरान हुई गिरफ्तारी, 2 जिंदा कारतूस बरामद

जमुई में अवैध हथियार के साथ 2 युवक गिरफ्तार:50 लाख लूटकांड की जांच के दौरान हुई गिरफ्तारी, 2 जिंदा कारतूस बरामद

जमुई पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और दो जिंदा कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई टाउन थाना क्षेत्र के बोधवन तालाब इलाके में की गई। गिरफ्तार युवकों की पहचान बिठलपुर निवासी पवन दुबे का बेटा राहुल दुबे और राजेंद्र यादव का बेटा दिवेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने मंगलवार देर शाम एक प्रेस वार्ता में इस पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि यह गिरफ्तारी 9 जनवरी को हुए 50 लाख रुपए के लूटकांड की जांच के दौरान हुई। लूटकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। तलाशी में मिला अवैध हथियार इसी क्रम में बोधवन तालाब क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दोनों युवकों को रोका गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक अवैध हथियार और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। बरामदगी के बाद दोनों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया और टाउन थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी दिवेश कुमार का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। एसपी ने बताया कि फिलहाल दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि उनके आपराधिक नेटवर्क और किसी अन्य घटना में उनकी संलिप्तता का पता लगाया जा सके। हॉट-स्पॉट पर लगातार अभियान चलाने का निर्देश एसपी ने यह भी कहा कि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी थानों को अपने-अपने क्षेत्र के अपराध हॉट-स्पॉट और संवेदनशील इलाकों में लगातार वाहन जांच और रोक-टोक अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जमुई पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और दो जिंदा कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई टाउन थाना क्षेत्र के बोधवन तालाब इलाके में की गई। गिरफ्तार युवकों की पहचान बिठलपुर निवासी पवन दुबे का बेटा राहुल दुबे और राजेंद्र यादव का बेटा दिवेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने मंगलवार देर शाम एक प्रेस वार्ता में इस पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि यह गिरफ्तारी 9 जनवरी को हुए 50 लाख रुपए के लूटकांड की जांच के दौरान हुई। लूटकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। तलाशी में मिला अवैध हथियार इसी क्रम में बोधवन तालाब क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दोनों युवकों को रोका गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक अवैध हथियार और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। बरामदगी के बाद दोनों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया और टाउन थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी दिवेश कुमार का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। एसपी ने बताया कि फिलहाल दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि उनके आपराधिक नेटवर्क और किसी अन्य घटना में उनकी संलिप्तता का पता लगाया जा सके। हॉट-स्पॉट पर लगातार अभियान चलाने का निर्देश एसपी ने यह भी कहा कि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी थानों को अपने-अपने क्षेत्र के अपराध हॉट-स्पॉट और संवेदनशील इलाकों में लगातार वाहन जांच और रोक-टोक अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *