दरभंगा में युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में विश्वविद्यालय नियोजन सूचना और मार्गदर्शन केंद्र, दरभंगा के माध्यम से 14 जनवरी को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह जॉब कैंप संयुक्त श्रम भवन (रामनगर आईटीआई के पास), लहेरियासराय स्थित कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। जॉब कैंप में Paytm Services Pvt. Ltd. की ओर से Field Sales Executive और Senior Field Sales Executive पदों के लिए कुल 25 रिक्तियों पर साक्षात्कार लिया जाएगा। इन पदों के लिए 12वीं, स्नातक और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। कंपनी चयनित अभ्यर्थियों को 16,666 से 21,000 रुपए प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य प्रोत्साहन राशि, ईएसआई, पीएफ और बीमा की सुविधा देगी। जरूरी दस्तावेज साथ ले जाएं चयनित अभ्यर्थियों को दरभंगा टाउन क्षेत्र में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के एनसीएस पोर्टल (www.ncs.gov.in) के माध्यम से स्वयं निबंधन कर सकते हैं या नियोजनालय आकर भी पंजीकरण करा सकते हैं। जॉब कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। जॉब कैंप में भाग लेना निःशुल्क है। दरभंगा में युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में विश्वविद्यालय नियोजन सूचना और मार्गदर्शन केंद्र, दरभंगा के माध्यम से 14 जनवरी को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह जॉब कैंप संयुक्त श्रम भवन (रामनगर आईटीआई के पास), लहेरियासराय स्थित कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। जॉब कैंप में Paytm Services Pvt. Ltd. की ओर से Field Sales Executive और Senior Field Sales Executive पदों के लिए कुल 25 रिक्तियों पर साक्षात्कार लिया जाएगा। इन पदों के लिए 12वीं, स्नातक और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। कंपनी चयनित अभ्यर्थियों को 16,666 से 21,000 रुपए प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य प्रोत्साहन राशि, ईएसआई, पीएफ और बीमा की सुविधा देगी। जरूरी दस्तावेज साथ ले जाएं चयनित अभ्यर्थियों को दरभंगा टाउन क्षेत्र में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के एनसीएस पोर्टल (www.ncs.gov.in) के माध्यम से स्वयं निबंधन कर सकते हैं या नियोजनालय आकर भी पंजीकरण करा सकते हैं। जॉब कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। जॉब कैंप में भाग लेना निःशुल्क है।


