नेशनल हाईवे 68 पर प्राइवेट बस और कैंपर के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इससे दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। कैंपर में फंसे मृतकों ग्रामीणों ने बाहर निकाला। घटना बाड़मेर जिले के शिव थाना इलाके गूंगा गांव बीती रात करीब 11 बजे की है। सूचना मिलने पर थाना इंचार्ज सत्यप्रकाश मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से मृतकों के शवों को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। फिलहाल पुलिस ने हादसे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्राइवेट बस जैसलमेर से अहमदाबाद की तरफ जा रही थी। नेशनल हाईवे 68 गूंगा के पास सामने से आ रही कैंपर से भिड़त हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंपर के परखच्चे उड़ गए। हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कैंपर सवार रूगाराम पुत्र निंबाराम कुमावत निवासी काने का गांव और नरपतसिह पुत्र चूनसिंह निवासी झांफली की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी पहुंचाया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। वहीं हाईवे से दोनों वाहनों को हटवाकर हाईवे सुचारू रूप से शुरू करवाया गया। बुधवार को पुलिस शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।


