संक्रांति से एक दिन पहले मंगलवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चाइनीज मांजों की बिक्री के 200 अड्डों पर दबिश दी। 30 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया। सिंगापुर कॉलोनी में जैन स्टेशनरी पर पुलिस ग्राहक बनकर पहुंची और 42 रील चाइनीज मांजा जब्त किया। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश पर चारों जोन के डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी और 35 थानों के टीआई ने अलग-अलग क्षेत्रों में जांच की। लसूड़िया टीआई तारेश सोनी ने बताया सोशल मीडिया पर चाइनीज मांजे की होम डिलीवरी वाली पोस्ट डालने पर सुमित राठौर (18) निवासी देवनगर से संपर्क किया। उसने 500 रुपए में एक मांजा देने को कहा। ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद कांस्टेबल आकाश व रामकुमार ग्राहक बनकर पहुंचे और आरोपी को पकड़ा। आज ड्रोन से मॉनिटरिंग करेंगे चाइनीज मांजा बेचने और इस्तेमाल करने वालों पर पुलिस बुधवार को विशेष ड्रोन से नजर रखेगी। मंगलवार को पुलिस ने चेकिंग दौरान मिले मांजों को जलाकर नष्ट किया। तिलक नगर क्षेत्र में वर्ल्ड कप चौराहे और चिह्नित स्थानों पर सेफ्टी वायर बंधवाया गया। राहगीरों को ब्रिज व रोड पर धीमे चलने के लिए चेतावनी बैनर व स्टॉपर लगवाए। चाइनीज मांजे से 5 साल में 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 3 मौतें हुई हैं। पुलिस ने सभी के घटनास्थल का एनालिसिस किया तो पाया कि सबसे ज्यादा हादसे ब्रिज या फिर ऐसे खुले रोड पर हुए हैं जहां पर पेड़ या बिल्डिंग कम हैं। ऐसे में आमजन से अपील है कि बाइक चालक सुरक्षा के लिए स्पीड नियंत्रण रखें। इससे बड़ी घटना की आशंका कम रहेगी। बुधवार को मकर संक्रांति पर्व के साथ पतंग महोत्सव भी है। ऐसे में आम दिनों की अपेक्षा शहर में ज्यादा पतंगें उड़ेंगी। चाइनीज डोर से सबसे ज्यादा खतरा बाइक सवारों को ही है। इसलिए उन्हें ज्यादा सुरक्षित तरीके से गाड़ी चलाना जरूरी है। यह सावधानी जरूरी चाइनीज मांजे की खरीदी-बिक्री पर सख्त कार्रवाई
चाइनीज मांजे की बिक्री और उपयोग पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जिलाबदर, एनजीटी की धाराओं में केस किया जा रहा है। बुधवार को भी पुलिस के जवान सादी वर्दी में अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात रहकर चाइनीज मांजे की बिक्री पर नजर रखेंगे। ब्रिज पर ऊंचाई ज्यादा होने से पतंग उसके लेवल पर उड़ती है। कुछ हादसे रिंग रोड और बायपास या खुली सड़कों पर हुए हैं। वहां पेड़ और बिल्डिंग्स कम हैं, इसलिए बाइक चालकों की स्पीड कम करने के लिए पुलिस ने अधिकांश ब्रिज पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं। आमजन से अपील है कि दोपहिया वाहन धीमी गति से चलाएं। खासकर ब्रिज या खुली सड़क पर रफ्तार धीमी रखें। – शिवेंद्रु जोशी, एसीपी अन्नपूर्णा


