बिहार के 18 जिलों का टेंपरेचर 10 डिग्री से कम:पटना में नर्सरी, एलकेजी-यूकेजी 16 जनवरी तक बंद, 15 जिलों में कोहरे का अलर्ट

बिहार के 18 जिलों का टेंपरेचर 10 डिग्री से कम:पटना में नर्सरी, एलकेजी-यूकेजी 16 जनवरी तक बंद, 15 जिलों में कोहरे का अलर्ट

बिहार में अभी ठंड से अभी राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने आज 15 जिलों के लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 18 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। 20 से ठंड बढ़ने की आशंका है। पश्चिम और उत्तर-पश्चिम बिहार में बारिश भी हो सकती है। फिलहाल 18 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे है। 24 घंटे में भागलपुर के सबौर में 5.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। पटना सहित पूरे राज्य में सुबह के समय कुहासा दिखा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप निकल आई। धूप खिलने से लोगों को ठिठुरन भरी ठंड से कुछ राहत मिली है। वहीं पटना में पहली कक्षा से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे से चलेगी। पटना जिले में ठंड कम होने के बाद डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने सुबह 9 बजे से वर्ग-1 से सभी कक्षाओं को संचालन की अनुमति दी है। वहीं, 16 जनवरी तक वर्ग-1 से नीचे की कक्षाओं में शामिल नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी के कक्षाओं को बंद रखने का आदेश दिया है। इसमें प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल है। इससे पहले डीएम ने 5वीं तक की कक्षाओं को 13 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया था। 18 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे है 18 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। सबसे कम तापमान भागलपुर के सबौर में 5.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। औरंगाबाद में 7.1, जीरादेई में 7.3, गया में 7.5 और समस्तीपुर में 7.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। जबकि डेहरी, सासाराम और बक्सर में 8.0, मधेपुरा और भागलपुर में 8.1, वाल्मीकिनगर में 8.4, छपरा में 8.5 और मधुबनी में 8.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं पूर्णिया और अरवल में 9.1, वैशाली में 9.2, जबकि अगवानपुर और मुंगेर में 9.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव फिलहाल कमजोर मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव फिलहाल कमजोर पड़ा है। हवा की रफ्तार कम होने और नमी की मात्रा अधिक रहने के कारण सुबह के समय कोहरा बन रहा है। दिन में आसमान साफ रहने से धूप निकल रही है, जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यही कारण है कि दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि सुबह और रात में ठंड बनी हुई है। आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिनों तक बिहार में मौसम ऐसा ही रहेगा। सुबह घना कुहासा और दिन में तेज धूप देखने को मिलेगी। न्यूनतम तापमान में बहुत अधिक गिरावट की संभावना नहीं है, लेकिन सुबह-शाम ठंड से पूरी राहत भी नहीं मिलेगी। पटना में कैसा रहेगा मौसम राजधानी में भी सुबह घना कोहरा छाने के बाद दिन में तेज धूप निकल रही है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने पटना में अगले कुछ दिनों तक इसी तरह के मौसम बने रहने की संभावना जताई है। बिहार में अभी ठंड से अभी राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने आज 15 जिलों के लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 18 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। 20 से ठंड बढ़ने की आशंका है। पश्चिम और उत्तर-पश्चिम बिहार में बारिश भी हो सकती है। फिलहाल 18 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे है। 24 घंटे में भागलपुर के सबौर में 5.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। पटना सहित पूरे राज्य में सुबह के समय कुहासा दिखा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप निकल आई। धूप खिलने से लोगों को ठिठुरन भरी ठंड से कुछ राहत मिली है। वहीं पटना में पहली कक्षा से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे से चलेगी। पटना जिले में ठंड कम होने के बाद डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने सुबह 9 बजे से वर्ग-1 से सभी कक्षाओं को संचालन की अनुमति दी है। वहीं, 16 जनवरी तक वर्ग-1 से नीचे की कक्षाओं में शामिल नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी के कक्षाओं को बंद रखने का आदेश दिया है। इसमें प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल है। इससे पहले डीएम ने 5वीं तक की कक्षाओं को 13 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया था। 18 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे है 18 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। सबसे कम तापमान भागलपुर के सबौर में 5.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। औरंगाबाद में 7.1, जीरादेई में 7.3, गया में 7.5 और समस्तीपुर में 7.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। जबकि डेहरी, सासाराम और बक्सर में 8.0, मधेपुरा और भागलपुर में 8.1, वाल्मीकिनगर में 8.4, छपरा में 8.5 और मधुबनी में 8.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं पूर्णिया और अरवल में 9.1, वैशाली में 9.2, जबकि अगवानपुर और मुंगेर में 9.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव फिलहाल कमजोर मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव फिलहाल कमजोर पड़ा है। हवा की रफ्तार कम होने और नमी की मात्रा अधिक रहने के कारण सुबह के समय कोहरा बन रहा है। दिन में आसमान साफ रहने से धूप निकल रही है, जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यही कारण है कि दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि सुबह और रात में ठंड बनी हुई है। आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिनों तक बिहार में मौसम ऐसा ही रहेगा। सुबह घना कुहासा और दिन में तेज धूप देखने को मिलेगी। न्यूनतम तापमान में बहुत अधिक गिरावट की संभावना नहीं है, लेकिन सुबह-शाम ठंड से पूरी राहत भी नहीं मिलेगी। पटना में कैसा रहेगा मौसम राजधानी में भी सुबह घना कोहरा छाने के बाद दिन में तेज धूप निकल रही है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने पटना में अगले कुछ दिनों तक इसी तरह के मौसम बने रहने की संभावना जताई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *