न्यू रिशी नगर में झड़प, फायरिंग में एक जख्मी

लुधियाना| न्यू रिशी नगर (टिब्बा रोड) में मंगलवार देर रात लोहड़ी मना रहे लोगों द्वारा युवक को रास्ता न देने पर रात करीब 11 बजे बहस हुई। जो देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गई। एक पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप है, जिसमें 22 वर्षीय युवक को दो गोलियां लगने की खबर है। घायल युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाए जाने की खबर है। सूचना मिलने पर थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। थाना टिब्बा से जांच अधिकारी एएसआई प्रमोद राज ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें फायरिंग की सूचना भी मिली है। जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *