भास्कर न्यूज | गोपालगंज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से स्वामी विवेकानंद के जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस पर मंगलवार को एपेक्स कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में निबंध प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें 200 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम स्थान पर रीतिका कुमारी, दूसरे स्थान पर रूफायदा खातून एवं तीसरे स्थान पर निक्की कुमारी सहित दस अन्य सविता रानी,अभीजित कुमार, ममता कुमारी,रितु कुमारी,कशिश, रीमा कुमारी, रूबी कुमारी,शहनाज खातून, समीक्षा कुमारी,संजू कुमारी को पुरस्कृत किया गया। नगर अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी जी एक महान आध्यात्मिक गुरु, दार्शनिक और भारत के देशभक्त सन्यासी थे। जिन्होंने वेदांत और योग के सिद्धांतों का प्रचार किया। शिकागो धर्म संसद में भारत का प्रतिनिधित्व किया।उनके द्वारा रामकृष्ण मिशन की स्थापना की गई। युवाओं को ”उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” का संदेश देकर प्रेरित किया गया। अभाविप उत्तर बिहार के राष्ट्रीय छात्र शक्ति पत्रिका के संयोजक सह विभाग संयोजक अनीश कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास व राष्ट्र पुनर्निर्माण के भाव के साथ काम कर रचनात्मक गतिविधि को बढ़ाने का काम कर रही है। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आकाश कुमार गोयल ने कहा कि देश के छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होने के लिए प्रत्येक वर्ष विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन अभाविप करती है। भास्कर न्यूज | गोपालगंज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से स्वामी विवेकानंद के जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस पर मंगलवार को एपेक्स कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में निबंध प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें 200 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम स्थान पर रीतिका कुमारी, दूसरे स्थान पर रूफायदा खातून एवं तीसरे स्थान पर निक्की कुमारी सहित दस अन्य सविता रानी,अभीजित कुमार, ममता कुमारी,रितु कुमारी,कशिश, रीमा कुमारी, रूबी कुमारी,शहनाज खातून, समीक्षा कुमारी,संजू कुमारी को पुरस्कृत किया गया। नगर अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी जी एक महान आध्यात्मिक गुरु, दार्शनिक और भारत के देशभक्त सन्यासी थे। जिन्होंने वेदांत और योग के सिद्धांतों का प्रचार किया। शिकागो धर्म संसद में भारत का प्रतिनिधित्व किया।उनके द्वारा रामकृष्ण मिशन की स्थापना की गई। युवाओं को ”उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” का संदेश देकर प्रेरित किया गया। अभाविप उत्तर बिहार के राष्ट्रीय छात्र शक्ति पत्रिका के संयोजक सह विभाग संयोजक अनीश कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास व राष्ट्र पुनर्निर्माण के भाव के साथ काम कर रचनात्मक गतिविधि को बढ़ाने का काम कर रही है। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आकाश कुमार गोयल ने कहा कि देश के छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होने के लिए प्रत्येक वर्ष विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन अभाविप करती है।


