भास्कर न्यूज | गोपालगंज महावीर एजुकेशन एंड पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट” द्वारा आगामी 18 जनवरी को जिला स्तरीय साइंस एंड मैथ ओलम्पियाड का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों में तार्किक क्षमता, वैज्ञानिक सोच और गणितीय कौशल को प्रोत्साहित करना है।इसे लेकर डीईओ योगेश कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना की और परीक्षा को कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में तय किया गया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा और अनुशासन के कड़े मानक अपनाए जाएंगे ताकि मेधावी छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित अवसर मिले। ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि इस ओलम्पियाड में जिले के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों के कक्षा 5 के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से हम ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना चाहते हैं। परीक्षा के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए शहर के बीच स्थित किसी विद्यालय को परीक्षा केंद्र के रूप में प्रस्तावित किया गया है। केंद्र पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पेयजल, बैठक व्यवस्था और वीक्षकों की तैनाती पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बैठक में ओलम्पियाड के प्रबंधनकर्ता सह जेनिथ कोचिंग सेंटर के को-डायरेक्टर शशि कुमार जी के द्वारा यह जानकारी दी गई कि ओलम्पियाड के सफल आयोजन की तैयारी अपने अंतिम चरण में है। भास्कर न्यूज | गोपालगंज महावीर एजुकेशन एंड पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट” द्वारा आगामी 18 जनवरी को जिला स्तरीय साइंस एंड मैथ ओलम्पियाड का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों में तार्किक क्षमता, वैज्ञानिक सोच और गणितीय कौशल को प्रोत्साहित करना है।इसे लेकर डीईओ योगेश कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना की और परीक्षा को कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में तय किया गया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा और अनुशासन के कड़े मानक अपनाए जाएंगे ताकि मेधावी छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित अवसर मिले। ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि इस ओलम्पियाड में जिले के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों के कक्षा 5 के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से हम ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना चाहते हैं। परीक्षा के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए शहर के बीच स्थित किसी विद्यालय को परीक्षा केंद्र के रूप में प्रस्तावित किया गया है। केंद्र पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पेयजल, बैठक व्यवस्था और वीक्षकों की तैनाती पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बैठक में ओलम्पियाड के प्रबंधनकर्ता सह जेनिथ कोचिंग सेंटर के को-डायरेक्टर शशि कुमार जी के द्वारा यह जानकारी दी गई कि ओलम्पियाड के सफल आयोजन की तैयारी अपने अंतिम चरण में है।


