वीरपुर| वीरपुर प्रखंड के डीहपर पंचायत में दुग्ध समिति द्वारा 12 पशुपालकों के बीच बोनस राशि का वितरण किया गया। इस दौरान पशुपालकों के बीच 24 हजार 455 रुपये, पंखा, बाल्टी, ड्रम आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर डेयरी के क्षेत्रीय प्रभारी उपेंद्र साह, पर्यवेक्षक राम विनय सिंह व राम उदय कुमार ने किसानों को पशुओं की विशेष देखभाल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पशुओं के खानपान के साथ उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने समय-समय पर पशुओं का टीकाकरण कराने की भी सलाह दी। मौके पर पूर्व सरपंच संजय सिंह, समिति के अध्यक्ष राम उदगार सिंह, सचिव रंजन कुमार, किसान विश्वनाथ सिंह, अंजनी सिंह, रंजीत यादव समेत कई लोग मौजूद थे। वीरपुर| वीरपुर प्रखंड के डीहपर पंचायत में दुग्ध समिति द्वारा 12 पशुपालकों के बीच बोनस राशि का वितरण किया गया। इस दौरान पशुपालकों के बीच 24 हजार 455 रुपये, पंखा, बाल्टी, ड्रम आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर डेयरी के क्षेत्रीय प्रभारी उपेंद्र साह, पर्यवेक्षक राम विनय सिंह व राम उदय कुमार ने किसानों को पशुओं की विशेष देखभाल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पशुओं के खानपान के साथ उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने समय-समय पर पशुओं का टीकाकरण कराने की भी सलाह दी। मौके पर पूर्व सरपंच संजय सिंह, समिति के अध्यक्ष राम उदगार सिंह, सचिव रंजन कुमार, किसान विश्वनाथ सिंह, अंजनी सिंह, रंजीत यादव समेत कई लोग मौजूद थे।


