ताजगंज पीजी में फंदे से लटका मिला छात्र का शव:परिजनों का बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप, हत्या की आशंका जताई

ताजगंज पीजी में फंदे से लटका मिला छात्र का शव:परिजनों का बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप, हत्या की आशंका जताई

आगरा के थाना ताजगंज के गोबर चौकी क्षेत्र में पीजी में होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव फंदे से लटका मिला। परिजन ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पीजी इंस्टीट्यूट के अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
इटावा के भरथना कस्बा के वाजपेयी नगर के रघुराज सिंह ने बताया कि उनका बेटा अनूप यादव (27) तीन साल से वेदा इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड मैनेजमेंट ताजगंज में पढ़ाई कर रहा था। कुछ माह पहले उसकी इंटर्नशिप एक होटल में हुई थी। सोमवार शाम करीब 5 बजे पीजी में रूम पार्टनर कमरे पर आया तो उसने अनूप का शव जंगले पर बने फंदे से लटका देखा। उसके शोर मचाने पर अन्य लोग आ गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का हत्या का आरोप
बेटे की मौत की सूचना पर परिजन आ गए। उन्होंने मंगलवार को पुलिस को हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पिता का आरोप है कि जिस जंगले पर बेटे का शव फंदे से लटका मिला है, उसकी ऊंचाई सिर्फ छह फीट है। बेटे के पैर जमीन से छू रहे थे। ऐसे में उन्हें साजिश की आशंका लग रही है। उन्हें शक है कि बेटे की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है। उनका कहना है कि इंस्टीट्यूट के कुछ लोग उसे वहां नौकरी नहीं करने देने का दबाव बना रहे थे। एसीपी ताज सुरक्षा पीयूष कांत राय का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजन को पूरी तरह से निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *