Weather Update Today : राजस्थान में बारिश का Alert | IMD | Cold Wave

Weather Update Today : राजस्थान में बारिश का Alert | IMD | Cold Wave

Weather Update Today कड़ाके की सर्दी अभी जारी है और इसी बीच मौसम विभाग ने राजस्थान में भी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने राजस्थान के जयपुर और भरतपुर संभाग में 18 और 19 जनवरी को बरसात का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 4-5 दिन मौसम शुष्क रहने के बाद इन दोनों संभागों में कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। मंगलवार को भी प्रदेश में कई स्थानों पर शीतलहर चली। पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं कोहरा भी छाया रहा। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन राज्य के उत्तरी भाग में कहीं शीतलहर चलने तो कहीं कोहरा छाने का पूर्वानुमान भी जारी किया है। IMD ने 14 जनवरी को झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान मंगलवार 13 जनवरी को करौली का 2 डिग्री सेल्सियस रहा। अलवर 3.2°C, दौसा 3.3°C,श्रीगंगानगर 3.6°C, फतेहपुर का 4.3°C, नागौर और जैलसमेर का न्यूनतम तापमान 4.4°C दर्ज किया गया। इसके अलावा माउंट आबू 5.1, वनस्थली 5.5 और पिलानी का न्यूनतम तापमान 5.8°C दर्ज किया गया है। प्रदेश में कुल 25 स्थानों का न्यूनतम तापमान 10 °C से कम और 2 स्थानों का 10 °C दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *