सोसाइटी में पार्किंग विवाद, दो गिरफ्तार:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में युवक से अभद्रता का मामला

सोसाइटी में पार्किंग विवाद, दो गिरफ्तार:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में युवक से अभद्रता का मामला

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में पार्किंग विवाद को लेकर दबंगई और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना बिसरख थाना क्षेत्र की गौर सिटी-1 स्थित फर्स्ट एवेन्यू सोसाइटी में हुई। पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर सुशांत गुप्ता और कार चालक गुड्डू व कार मालिक आयुष के बीच विवाद शुरू हुआ। शुरुआती कहासुनी जल्द ही गाली-गलौज और दबंगई में बदल गई। आरोप है कि सुशांत गुप्ता के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और उन्हें धमकाया गया। सुशांत गुप्ता ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद बिसरख थाना पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित से शिकायत प्राप्त कर वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की। गाली-गलौज और दबंगई करने के आरोप में कार चालक गुड्डू कुमार (निवासी पिसावा, अलीगढ़) और कार मालिक आयुष (निवासी फर्स्ट एवेन्यू, गौर सिटी) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *