दरभंगा आयुक्त प्रमंडल हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमंडलीय सभागार में आज मीटिंग हुई। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित आईसीडीएस की विभिन्न योजनाओं को लेकर प्रमंडल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन की स्थिति और सेविका-सहायिका के रिक्त पदों सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। आयुक्त ने सभी जिलों के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) को निर्देश दिया कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र नियमित रूप से संचालित हो और किसी भी परिस्थिति में केंद्र बंद नहीं रहें। उन्होंने कहा कि योजनाओं का फायदा समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लाभार्थियों तक समय पर पहुंचना चाहिए। बच्चों के वजन की माप हो सीडीपीओ को नियमित निरीक्षण का निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों के वजन और ऊंचाई की माप सुनिश्चित की जाए, निर्धारित मेनू के अनुसार समय पर पोषाहार उपलब्ध कराया जाए। बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। एफआरएस (फेस रिकॉग्निशन सिस्टम) में प्रगति लाने और रोस्टर के अनुसार जांच करने का भी निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर चावल की आपूर्ति नहीं होने का मामला सामने आया, जिस पर आयुक्त ने गंभीरता व्यक्त करते हुए आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।आयुक्त ने कहा कि छह साल तक के बच्चों की जिम्मेदारी केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की है। बैठक में आयुक्त सचिव सह उप निदेशक (खाद्य) सुशील कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी आकाश ऐश्वर्य सहित सभी जिलों के डीपीओ (आईसीडीएस) उपस्थित थे। पैक्स निर्वाचन 2026 को लेकर जिला स्तर पर कोषांग गठित जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार की ओर से प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) निर्वाचन 2026 के सफल संचालन को लेकर जिला स्तर पर विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, कोषांगों में पदाधिकारी व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है और उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए निर्वाचन काम को समयबद्ध और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की अवधि 21 और 22 जनवरी को 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 24 व 27 जनवरी को होगी। अभ्यर्थिता वापसी और प्रतीक आवंटन 29 जनवरी को किया जाएगा। 6 फरवरी को सुबह 7 बजे से मतदान मतदान 6 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा तथा मतगणना मतदान के तुरंत बाद की जाएगी। उप विकास आयुक्त को जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी व जिला सहकारिता पदाधिकारी को सहायक नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। मां श्यामा महोत्सव 2026 के भव्य आयोजन को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव के सांस्कृतिक, बौद्धिक व साहित्यिक स्वरूप को और सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत आमजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कौशल कुमार ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। दरभंगा आयुक्त प्रमंडल हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमंडलीय सभागार में आज मीटिंग हुई। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित आईसीडीएस की विभिन्न योजनाओं को लेकर प्रमंडल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन की स्थिति और सेविका-सहायिका के रिक्त पदों सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। आयुक्त ने सभी जिलों के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) को निर्देश दिया कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र नियमित रूप से संचालित हो और किसी भी परिस्थिति में केंद्र बंद नहीं रहें। उन्होंने कहा कि योजनाओं का फायदा समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लाभार्थियों तक समय पर पहुंचना चाहिए। बच्चों के वजन की माप हो सीडीपीओ को नियमित निरीक्षण का निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों के वजन और ऊंचाई की माप सुनिश्चित की जाए, निर्धारित मेनू के अनुसार समय पर पोषाहार उपलब्ध कराया जाए। बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। एफआरएस (फेस रिकॉग्निशन सिस्टम) में प्रगति लाने और रोस्टर के अनुसार जांच करने का भी निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर चावल की आपूर्ति नहीं होने का मामला सामने आया, जिस पर आयुक्त ने गंभीरता व्यक्त करते हुए आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।आयुक्त ने कहा कि छह साल तक के बच्चों की जिम्मेदारी केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की है। बैठक में आयुक्त सचिव सह उप निदेशक (खाद्य) सुशील कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी आकाश ऐश्वर्य सहित सभी जिलों के डीपीओ (आईसीडीएस) उपस्थित थे। पैक्स निर्वाचन 2026 को लेकर जिला स्तर पर कोषांग गठित जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार की ओर से प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) निर्वाचन 2026 के सफल संचालन को लेकर जिला स्तर पर विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, कोषांगों में पदाधिकारी व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है और उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए निर्वाचन काम को समयबद्ध और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की अवधि 21 और 22 जनवरी को 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 24 व 27 जनवरी को होगी। अभ्यर्थिता वापसी और प्रतीक आवंटन 29 जनवरी को किया जाएगा। 6 फरवरी को सुबह 7 बजे से मतदान मतदान 6 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा तथा मतगणना मतदान के तुरंत बाद की जाएगी। उप विकास आयुक्त को जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी व जिला सहकारिता पदाधिकारी को सहायक नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। मां श्यामा महोत्सव 2026 के भव्य आयोजन को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव के सांस्कृतिक, बौद्धिक व साहित्यिक स्वरूप को और सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत आमजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कौशल कुमार ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।


