तेज प्रताप यादव मंगलवार को 7 महीने में दूसरी बार राबड़ी आवास पहुंचे। वहां उन्होंने पिता लालू यादव, मां राबड़ी देवी और भाई तेजस्वी यादव को दही-चूड़ा भोज का न्योता दिया। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी को गले लगाया और भतीजी कात्यायनी को गोद में लेकर खिलाया। उन्होंने सोशल मीडिया X पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- आज अपने पिताजी आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी, माता जी आदरणीय श्रीमती राबड़ी देवी जी से 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचकर मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने छोटे भाई और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी से भी भेंट मुलाकात कर कल 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले “ऐतिहासिक दही -चूड़ा भोज” कार्यक्रम हेतु निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया। साथ ही आज अपनी प्यारी भतीजी कात्यायनी को गोद में खिलाने का अद्भुत पल भी प्राप्त हुआ।’ इससे पहले 1 जनवरी को तेजप्रताप राबड़ी यादव के बर्थडे पर उनके आवास पहुंचे थे और केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। पहले कुछ तस्वीरें देखिए… 7 महीने बाद दिखी भाईयों की नजदीकी पिछले दिनों दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में तेज प्रताप और तेजस्वी यादव की मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों भाइयों के बीच तल्खी देखने को मिली थी। उस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में दोनों के रिश्तों को लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई थीं। ऐसे में करीब 7 महीने बाद दोनों भाइयों की यह मुलाकात खास मानी जा रही है। तेज प्रताप द्वारा सार्वजनिक रूप से तस्वीरें साझा करना और पूरे परिवार को भोज का न्योता देना राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। क्योंकि कुछ दिनों से ही उनके NDA में जाने की चर्चा तेज हो गई है। परिवार और पार्टी से निकाले जाने के बाद पहली बार न्यू ईयर में पहुंचे थे राबड़ी आवास पार्टी-परिवार से निकाले जाने के बाद 1 जनवरी को तेज प्रताप यादव राबड़ी आवास पहुंचे थे। दरअसल, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी का जन्मदिन था। लालू यादव दिल्ली गए थे और तेजस्वी अपनी फैमिली के साथ यूरोप ट्रिप पर थे। ऐसे में तेजप्रताप यादव केक लेकर राबड़ी आवास पहुंचे और मां का बर्थडे मनाया। उन्होंने इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। साथ ही में तेजप्रताप ने पूरी फैमिली की पुरानी फोटो भी शेयर की थी, जिसमें लालू-राबड़ी के साथ सभी 9 भाई-बहन की फोटो थे। 24 मई को अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप को लेकर तेजप्रताप यादव की फेसबुक पोस्ट के बाद 25 मई को लालू यादव ने उन्हें परिवार-पार्टी से बेदखल कर दिया था। इसके बाद से वो अपने सरकारी आवास में रह रहे थे। तेजप्रताप ने लिखा- हम धन्य हैं, क्योंकि हमारे पास आप हैं तेज प्रताप ने मां का जन्मदिन मनाकर सोशल मीडिया पर लिखा था- जन्मदिन मुबारक हो, मां। आप हमारे परिवार की आत्मा हैं। हर हंसी, हर प्रार्थना, हर पल जो घर जैसा लगता है, आप ही की देन हैं। यह जीवन जो हम जी रहे हैं। गर्मजोशी से भरा, अपूर्ण, प्रेम से परिपूर्ण, आपके कारण ही संभव है। आपने तब भी इसे संभाला जब हमें यह भी नहीं पता था कि संभालना क्या होता है। आप मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। आपने बिना गिने दिया, बिना किसी शर्त के प्यार किया, और तब भी मजबूती से खड़ी रहीं जब किसी ने नहीं देखा कि यह कितना बोझिल था। कहते हैं कि जब ईश्वर हर जगह नहीं हो सकता, तब वह मां को भेजता है। और हम सभी असीम रूप से धन्य हैं क्योंकि हमारे पास आप हैं। …………………… ये भी पढ़ें विजय सिन्हा के दही-चूड़ा भोज में तेजप्रताप यादव:NDA में जाने पर कहा- समय पर सब साफ हो जाएगा; अरुण भारती के भोज में हंगामा मकर संक्रांति के मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने आज अपने आवास पर दही-चूड़ा भोज रखा। इस भोज में तेजप्रताप यादव भी शामिल होने पहुंचे हैं। विजय सिन्हा से जब सवाल किया गया कि तेजप्रताप को आप NDA में आने का निमंत्रण देंगे। इस पर विजय सिन्हा ने कहा, वक्त पर सब पता चल जाएगा। वहीं तेजप्रताप ने भी कहा कि समय आने दीजिए, सब साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि, मेरा विजय सिन्हा से व्यक्तिगत संबंध है। हमने भी दही चूड़ा का भोज आयोजित किया है। इन्हें निमंत्रण दिया है। पूरी खबर पढ़ें तेज प्रताप यादव मंगलवार को 7 महीने में दूसरी बार राबड़ी आवास पहुंचे। वहां उन्होंने पिता लालू यादव, मां राबड़ी देवी और भाई तेजस्वी यादव को दही-चूड़ा भोज का न्योता दिया। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी को गले लगाया और भतीजी कात्यायनी को गोद में लेकर खिलाया। उन्होंने सोशल मीडिया X पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- आज अपने पिताजी आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी, माता जी आदरणीय श्रीमती राबड़ी देवी जी से 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचकर मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने छोटे भाई और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी से भी भेंट मुलाकात कर कल 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले “ऐतिहासिक दही -चूड़ा भोज” कार्यक्रम हेतु निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया। साथ ही आज अपनी प्यारी भतीजी कात्यायनी को गोद में खिलाने का अद्भुत पल भी प्राप्त हुआ।’ इससे पहले 1 जनवरी को तेजप्रताप राबड़ी यादव के बर्थडे पर उनके आवास पहुंचे थे और केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। पहले कुछ तस्वीरें देखिए… 7 महीने बाद दिखी भाईयों की नजदीकी पिछले दिनों दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में तेज प्रताप और तेजस्वी यादव की मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों भाइयों के बीच तल्खी देखने को मिली थी। उस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में दोनों के रिश्तों को लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई थीं। ऐसे में करीब 7 महीने बाद दोनों भाइयों की यह मुलाकात खास मानी जा रही है। तेज प्रताप द्वारा सार्वजनिक रूप से तस्वीरें साझा करना और पूरे परिवार को भोज का न्योता देना राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। क्योंकि कुछ दिनों से ही उनके NDA में जाने की चर्चा तेज हो गई है। परिवार और पार्टी से निकाले जाने के बाद पहली बार न्यू ईयर में पहुंचे थे राबड़ी आवास पार्टी-परिवार से निकाले जाने के बाद 1 जनवरी को तेज प्रताप यादव राबड़ी आवास पहुंचे थे। दरअसल, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी का जन्मदिन था। लालू यादव दिल्ली गए थे और तेजस्वी अपनी फैमिली के साथ यूरोप ट्रिप पर थे। ऐसे में तेजप्रताप यादव केक लेकर राबड़ी आवास पहुंचे और मां का बर्थडे मनाया। उन्होंने इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। साथ ही में तेजप्रताप ने पूरी फैमिली की पुरानी फोटो भी शेयर की थी, जिसमें लालू-राबड़ी के साथ सभी 9 भाई-बहन की फोटो थे। 24 मई को अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप को लेकर तेजप्रताप यादव की फेसबुक पोस्ट के बाद 25 मई को लालू यादव ने उन्हें परिवार-पार्टी से बेदखल कर दिया था। इसके बाद से वो अपने सरकारी आवास में रह रहे थे। तेजप्रताप ने लिखा- हम धन्य हैं, क्योंकि हमारे पास आप हैं तेज प्रताप ने मां का जन्मदिन मनाकर सोशल मीडिया पर लिखा था- जन्मदिन मुबारक हो, मां। आप हमारे परिवार की आत्मा हैं। हर हंसी, हर प्रार्थना, हर पल जो घर जैसा लगता है, आप ही की देन हैं। यह जीवन जो हम जी रहे हैं। गर्मजोशी से भरा, अपूर्ण, प्रेम से परिपूर्ण, आपके कारण ही संभव है। आपने तब भी इसे संभाला जब हमें यह भी नहीं पता था कि संभालना क्या होता है। आप मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। आपने बिना गिने दिया, बिना किसी शर्त के प्यार किया, और तब भी मजबूती से खड़ी रहीं जब किसी ने नहीं देखा कि यह कितना बोझिल था। कहते हैं कि जब ईश्वर हर जगह नहीं हो सकता, तब वह मां को भेजता है। और हम सभी असीम रूप से धन्य हैं क्योंकि हमारे पास आप हैं। …………………… ये भी पढ़ें विजय सिन्हा के दही-चूड़ा भोज में तेजप्रताप यादव:NDA में जाने पर कहा- समय पर सब साफ हो जाएगा; अरुण भारती के भोज में हंगामा मकर संक्रांति के मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने आज अपने आवास पर दही-चूड़ा भोज रखा। इस भोज में तेजप्रताप यादव भी शामिल होने पहुंचे हैं। विजय सिन्हा से जब सवाल किया गया कि तेजप्रताप को आप NDA में आने का निमंत्रण देंगे। इस पर विजय सिन्हा ने कहा, वक्त पर सब पता चल जाएगा। वहीं तेजप्रताप ने भी कहा कि समय आने दीजिए, सब साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि, मेरा विजय सिन्हा से व्यक्तिगत संबंध है। हमने भी दही चूड़ा का भोज आयोजित किया है। इन्हें निमंत्रण दिया है। पूरी खबर पढ़ें


