शेखपुरा में हाईवा–बाइक की भीषण टक्कर:बाइक सवार की मौके पर मौत, शव दो हिस्सों में बंटा, ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार

शेखपुरा में हाईवा–बाइक की भीषण टक्कर:बाइक सवार की मौके पर मौत, शव दो हिस्सों में बंटा, ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार

शेखपुरा में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार हाईवा और बाइक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। यह हादसा सारे थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव के पास बरबीघा-बिहारशरीफ मुख्य सड़क मार्ग पर हुआ। घटनास्थल मिशन थाना से महज 200 गज की दूरी पर था। मृतक ने हेलमेट भी पहना हुआ था। मृतक की पहचान बांका जिले के बांका थाना क्षेत्र अंतर्गत दलिया बॉसी गांव निवासी सुबोध पंडित के पुत्र सुमित कुमार के रूप में हुई है। सुमित एक पॉलिटेक्निक कॉलेज में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। घटना से जुड़ी तस्वीरें… बाइक सवार हाईवा के चक्कों के बीच आ गया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आमने-सामने की टक्कर के बाद बाइक सवार हाईवा के चक्कों के बीच आ गया, जिससे उसका शरीर बुरी तरह कुचलकर दो भागों में बंट गया। टक्कर के बाद हाईवा चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया, लेकिन बाद में मिशन थाना के पास गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही
सारे थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिशन थानाध्यक्ष आदित्यरंजन ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पूरे बिहार में सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। घटना के समय हाईवा बिहारशरीफ से शेखपुरा की ओर आ रहा था, जबकि बाइक सवार युवक शेखपुरा से बिहारशरीफ की तरफ जा रहा था। शेखपुरा में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार हाईवा और बाइक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। यह हादसा सारे थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव के पास बरबीघा-बिहारशरीफ मुख्य सड़क मार्ग पर हुआ। घटनास्थल मिशन थाना से महज 200 गज की दूरी पर था। मृतक ने हेलमेट भी पहना हुआ था। मृतक की पहचान बांका जिले के बांका थाना क्षेत्र अंतर्गत दलिया बॉसी गांव निवासी सुबोध पंडित के पुत्र सुमित कुमार के रूप में हुई है। सुमित एक पॉलिटेक्निक कॉलेज में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। घटना से जुड़ी तस्वीरें… बाइक सवार हाईवा के चक्कों के बीच आ गया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आमने-सामने की टक्कर के बाद बाइक सवार हाईवा के चक्कों के बीच आ गया, जिससे उसका शरीर बुरी तरह कुचलकर दो भागों में बंट गया। टक्कर के बाद हाईवा चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया, लेकिन बाद में मिशन थाना के पास गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही
सारे थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिशन थानाध्यक्ष आदित्यरंजन ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पूरे बिहार में सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। घटना के समय हाईवा बिहारशरीफ से शेखपुरा की ओर आ रहा था, जबकि बाइक सवार युवक शेखपुरा से बिहारशरीफ की तरफ जा रहा था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *