गयाजी में सर्वोदय क्रीड़ा परिषद तरवां की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 आयोजित हुई। ये अब अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। मंगलवार की शाम को खेले गए चौथे और अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दरापचक क्रिकेट क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। संत जोसेफ मॉडर्न स्कूल क्रिकेट क्लब तरवां को 66 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की दरापचक क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। यह फैसला पूरी तरह सही साबित हुआ। टीम ने निर्धारित 16 ओवर में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 230 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। हर ओवर में रन बरसते रहे। संत जोसेफ की गेंदबाजी लाइन दबाव में नजर आई और फील्डिंग में भी कई मौके पर वे चूके। अंत में दरापचक की टीम ने 230 रनों का विशाल लक्ष्य संत जोसेफ के सामने खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी संत जोसेफ मॉडर्न स्कूल की टीम ने शुरुआत तो संभलकर की, लेकिन बढ़ते रन रेट के दबाव में लगातार विकेट गिरते चले गए। टीम 16 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 163 रन ही बना सकी। दरापचक के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की और मैच पर पूरी तरह पकड़ बनाए रखी। इसी के साथ दरापचक क्रिकेट क्लब ने 66 रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच के बाद सर्वोदय क्रीड़ा परिषद तरवां के अध्यक्ष रामाशंकर यादव उर्फ हप्पू यादव ने दरापचक टीम के पंकज यादव को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मुकाबले को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी दर्शक मैदान में जुटे रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते नजर आए। गयाजी में सर्वोदय क्रीड़ा परिषद तरवां की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 आयोजित हुई। ये अब अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। मंगलवार की शाम को खेले गए चौथे और अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दरापचक क्रिकेट क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। संत जोसेफ मॉडर्न स्कूल क्रिकेट क्लब तरवां को 66 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की दरापचक क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। यह फैसला पूरी तरह सही साबित हुआ। टीम ने निर्धारित 16 ओवर में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 230 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। हर ओवर में रन बरसते रहे। संत जोसेफ की गेंदबाजी लाइन दबाव में नजर आई और फील्डिंग में भी कई मौके पर वे चूके। अंत में दरापचक की टीम ने 230 रनों का विशाल लक्ष्य संत जोसेफ के सामने खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी संत जोसेफ मॉडर्न स्कूल की टीम ने शुरुआत तो संभलकर की, लेकिन बढ़ते रन रेट के दबाव में लगातार विकेट गिरते चले गए। टीम 16 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 163 रन ही बना सकी। दरापचक के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की और मैच पर पूरी तरह पकड़ बनाए रखी। इसी के साथ दरापचक क्रिकेट क्लब ने 66 रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच के बाद सर्वोदय क्रीड़ा परिषद तरवां के अध्यक्ष रामाशंकर यादव उर्फ हप्पू यादव ने दरापचक टीम के पंकज यादव को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मुकाबले को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी दर्शक मैदान में जुटे रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते नजर आए।


