बेगूसराय में बिजली उपभोक्ताओं के शिकायतों की होगी सुनवाई:19 जनवरी से अधिकारी ऑफिस में बैठ कर सुनेंगे समस्या, तुरंत करेंगे समाधान

बेगूसराय में बिजली उपभोक्ताओं के शिकायतों की होगी सुनवाई:19 जनवरी से अधिकारी ऑफिस में बैठ कर सुनेंगे समस्या, तुरंत करेंगे समाधान

सात निश्चय-3 का सातवां निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान (इज ऑफ लिविंग) के तहत ऊर्जा के सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह ने फैसला लिया है। इन्होंने बेगूसराय में अधिकारियों को प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित रहकर उपभोक्ताओं की समस्या सुनने और उनका समाधान करने का आदेश दिया है। आज आपूर्ति अंचल कार्यालयों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। साथ ही सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है। जिससे बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निपटारा हो सके। उन्होंने कहा है कि विभाग के अधिकारी कार्यालय में हर सोमवार और शुक्रवार को उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनेंगे, उसका समाधान कराएंगे। 19 जनवरी से लागू होगी व्यवस्था यह व्यवस्था 19 जनवरी से लागू होगी। सभी अंचल, प्रमंडल, अवर प्रमंडल व सेक्शन कार्यालय में सोमवार को दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक और शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे से 4:30 बजे तक बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सुनवाई कर समाधान किया जाएगा। इस दौरान विद्युत कार्यपालक अभियंता अपने डिवीजन ऑफिस में, सहायक विद्युत अभियंता सब डिविजन में और कनीय अभियंता सेक्शन में उपस्थित रहेंगे। विद्युत कार्यपालक अभियंता सूरज कुमार वर्मा ने बताया कि विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह के निर्देशानुसार प्रत्येक सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, अवर प्रमंडल व प्रशाखा के सभी कार्यालयों में अधिकारी शिकायतों की सुनवाई करेंगे। उपभोक्ता अपनी समस्या लेकर अफसरों के कार्यालय में मिल सकेंगे। सभी कार्यालयों में उपभोक्ताओं के लिए बैठने की व्यवस्था और पेयजल भी उपलब्ध कराना अनिवार्य है। शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा उपभोक्ताओं से प्राप्त सभी शिकायतों का पंजीकरण कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। यह पहल उपभोक्ताओं के लिए अच्छी साबित होगी और उनका दैनिक जीवन आसान होगा। बिहार को सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने के लिए सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को लागू किया गया है। सबका सम्मान-जीवन आसान का मुख्य उद्देश्य लोगों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर जीवन स्तर को और आसान बनाना है। सात निश्चय-3 का सातवां निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान (इज ऑफ लिविंग) के तहत ऊर्जा के सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह ने फैसला लिया है। इन्होंने बेगूसराय में अधिकारियों को प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित रहकर उपभोक्ताओं की समस्या सुनने और उनका समाधान करने का आदेश दिया है। आज आपूर्ति अंचल कार्यालयों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। साथ ही सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है। जिससे बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निपटारा हो सके। उन्होंने कहा है कि विभाग के अधिकारी कार्यालय में हर सोमवार और शुक्रवार को उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनेंगे, उसका समाधान कराएंगे। 19 जनवरी से लागू होगी व्यवस्था यह व्यवस्था 19 जनवरी से लागू होगी। सभी अंचल, प्रमंडल, अवर प्रमंडल व सेक्शन कार्यालय में सोमवार को दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक और शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे से 4:30 बजे तक बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सुनवाई कर समाधान किया जाएगा। इस दौरान विद्युत कार्यपालक अभियंता अपने डिवीजन ऑफिस में, सहायक विद्युत अभियंता सब डिविजन में और कनीय अभियंता सेक्शन में उपस्थित रहेंगे। विद्युत कार्यपालक अभियंता सूरज कुमार वर्मा ने बताया कि विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह के निर्देशानुसार प्रत्येक सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, अवर प्रमंडल व प्रशाखा के सभी कार्यालयों में अधिकारी शिकायतों की सुनवाई करेंगे। उपभोक्ता अपनी समस्या लेकर अफसरों के कार्यालय में मिल सकेंगे। सभी कार्यालयों में उपभोक्ताओं के लिए बैठने की व्यवस्था और पेयजल भी उपलब्ध कराना अनिवार्य है। शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा उपभोक्ताओं से प्राप्त सभी शिकायतों का पंजीकरण कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। यह पहल उपभोक्ताओं के लिए अच्छी साबित होगी और उनका दैनिक जीवन आसान होगा। बिहार को सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने के लिए सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को लागू किया गया है। सबका सम्मान-जीवन आसान का मुख्य उद्देश्य लोगों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर जीवन स्तर को और आसान बनाना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *