गुमला में यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, तीन बार पलटी:एक दर्जन लोग जख्मी, पैसेंजर्स ने कहा- ड्राइवर तेज रफ्तार में चला रहा था गाड़ी

गुमला में यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, तीन बार पलटी:एक दर्जन लोग जख्मी, पैसेंजर्स ने कहा- ड्राइवर तेज रफ्तार में चला रहा था गाड़ी

गुमला जिले में रांची-गुमला NH 43 पर सिसई थाना क्षेत्र के नागफेनी के पास एक यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। यात्रियों ने बताया कि बस का चालक रांची से गुमला आते समय तेज रफ्तार से बस चला रहा था। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में जा गिरी और तीन बार पलट गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। दुर्घटना के बाद, स्थानीय वाहनों और एंबुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में रातू, रांची निवासी 50 वर्षीय नीली टोप्पो और 22 वर्षीय श्वेता टोप्पो शामिल हैं। घाघरा निवासी 21 वर्षीय लक्ष्मी मिंज और 23 वर्षीय ज्ञानी टोप्पो भी घायल हुए हैं। रान्तु निवासी 29 वर्षीय रश्मि कुजूर, डाड़टोली, गुमला निवासी 6 वर्षीय ऋतिक लकड़ा, चोली निवासी 55 वर्षीय राजपति देवी और डुमरी इरावल निवासी 65 वर्षीय टेरेसा टोप्पो भी जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को हाथ सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं। गुमला जिले में रांची-गुमला NH 43 पर सिसई थाना क्षेत्र के नागफेनी के पास एक यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। यात्रियों ने बताया कि बस का चालक रांची से गुमला आते समय तेज रफ्तार से बस चला रहा था। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में जा गिरी और तीन बार पलट गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। दुर्घटना के बाद, स्थानीय वाहनों और एंबुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में रातू, रांची निवासी 50 वर्षीय नीली टोप्पो और 22 वर्षीय श्वेता टोप्पो शामिल हैं। घाघरा निवासी 21 वर्षीय लक्ष्मी मिंज और 23 वर्षीय ज्ञानी टोप्पो भी घायल हुए हैं। रान्तु निवासी 29 वर्षीय रश्मि कुजूर, डाड़टोली, गुमला निवासी 6 वर्षीय ऋतिक लकड़ा, चोली निवासी 55 वर्षीय राजपति देवी और डुमरी इरावल निवासी 65 वर्षीय टेरेसा टोप्पो भी जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को हाथ सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *