कटिहार में कारोबारी युवक की पिटाई:BSAP मैदान के पास वर्दीधारी जवानों ने पीटा, CCTV में कैद घटना

कटिहार में कारोबारी युवक की पिटाई:BSAP मैदान के पास वर्दीधारी जवानों ने पीटा, CCTV में कैद घटना

कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के BSAP मैदान के समीप एक कारोबारी युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि वर्दी पहने जवानों ने युवक के साथ मारपीट की। यह घटना कटिहार-पूर्णिया मुख्य मार्ग पर रात करीब 7:30 बजे हुई। पीड़ित की पहचान जयप्रकाश नगर निवासी प्रसिद्ध कारोबारी मनोज सिंह के बेटे निशांत सिंह के रूप में हुई है। निशांत अपनी मिर्चाइबारी स्थित बुक स्टोर बंद कर घर लौट रहे थे। बताया गया कि BSAP परेड ग्राउंड से परेड के बाद करीब एक दर्जन जवान मैदान से सड़क पार कर कैंटीन की ओर अपने बैरक जा रहे थे। नियमानुसार जवानों के आवागमन के लिए लाखों की लागत से फुट ओवरब्रिज बनाया गया है, जिसका उपयोग नहीं किया गया। इसी दौरान निशांत ने जवानों के सामने हॉर्न बजाते हुए अचानक अपनी बाइक रोक दी। गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से पीटा
बाइक अचानक रोकने से जवान भड़क गए। आरोप है कि जवानों ने निशांत को गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से पीटा। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। निशांत का कहना है कि हंगामे के दौरान उन्होंने जवानों से ओवरब्रिज का उपयोग करने की बात कही थी, जिससे वे और अधिक आक्रोशित हो गए। सीने, पीठ और पेट में गहरी चोटें आई
घटना के बाद निशांत के परिजनों ने विरोध में जमकर हंगामा किया। घायल निशांत का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। बताया जा रहा है कि निशांत के सीने, पीठ और पेट में गहरी चोटें आई हैं, साथ ही नाक से भी खून बह रहा था। हंगामे की सूचना पर घटनास्थल पर BSAP के डीएसपी सुरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। बाद में डीएसपी सुरेश कुमार पीड़ित निशांत के घर पहुंचे और वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कमांडेंट की अनुपस्थिति का हवाला देते हुए मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के BSAP मैदान के समीप एक कारोबारी युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि वर्दी पहने जवानों ने युवक के साथ मारपीट की। यह घटना कटिहार-पूर्णिया मुख्य मार्ग पर रात करीब 7:30 बजे हुई। पीड़ित की पहचान जयप्रकाश नगर निवासी प्रसिद्ध कारोबारी मनोज सिंह के बेटे निशांत सिंह के रूप में हुई है। निशांत अपनी मिर्चाइबारी स्थित बुक स्टोर बंद कर घर लौट रहे थे। बताया गया कि BSAP परेड ग्राउंड से परेड के बाद करीब एक दर्जन जवान मैदान से सड़क पार कर कैंटीन की ओर अपने बैरक जा रहे थे। नियमानुसार जवानों के आवागमन के लिए लाखों की लागत से फुट ओवरब्रिज बनाया गया है, जिसका उपयोग नहीं किया गया। इसी दौरान निशांत ने जवानों के सामने हॉर्न बजाते हुए अचानक अपनी बाइक रोक दी। गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से पीटा
बाइक अचानक रोकने से जवान भड़क गए। आरोप है कि जवानों ने निशांत को गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से पीटा। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। निशांत का कहना है कि हंगामे के दौरान उन्होंने जवानों से ओवरब्रिज का उपयोग करने की बात कही थी, जिससे वे और अधिक आक्रोशित हो गए। सीने, पीठ और पेट में गहरी चोटें आई
घटना के बाद निशांत के परिजनों ने विरोध में जमकर हंगामा किया। घायल निशांत का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। बताया जा रहा है कि निशांत के सीने, पीठ और पेट में गहरी चोटें आई हैं, साथ ही नाक से भी खून बह रहा था। हंगामे की सूचना पर घटनास्थल पर BSAP के डीएसपी सुरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। बाद में डीएसपी सुरेश कुमार पीड़ित निशांत के घर पहुंचे और वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कमांडेंट की अनुपस्थिति का हवाला देते हुए मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *