झारखंड से आए मवेशी चोर गिरोह के 7 गिरफ्तार:पिकअप लेकर सरगुजा आए थे मवेशी चोरी करने, कार व चार मवेशी जब्त

झारखंड से आए मवेशी चोर गिरोह के 7 गिरफ्तार:पिकअप लेकर सरगुजा आए थे मवेशी चोरी करने, कार व चार मवेशी जब्त

झारखंड से पिकअप लेकर मवेशी चोरी करने पहुंचे गिरोह के 7 सदस्यों को सरगुजा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्यों ने पिकअप में चार मवेशियों को लोड किया था। पुलिस टीम ने आरोपियों को घेराबंदी कर रनपुर बस्ती में धर दबोचा। आरोपियों की बलेनो कार भी पुलिस ने जब्त की है। यह गिरोह पहले भी सरगुजा में मवेशी चोरी कर चुका है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह चांदनी चौक निवासी अंकित तिवारी मार्निग वाक पर खैरबार रोड की ओर निकले थे। खैरबार रोड में पुलिया के पास सुबह करीब 5 बजे एक बेलेनो कार एवं पिकअप में सवार 06-07 लोग गाय व बछड़ों को रस्सी से बांध कर पिकअप में लोड कर रहे थे। अंकित तिवारी ने उनसे पूछताछ की उन्होंने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। घेराबंदी कर पुलिस ने 7 आरोपियों को पकड़ा
अंकित तिवारी ने शंका होने पर वाहन सवारों का अपनी बाइक से पीछा किया। आरोपियों ने पिकअप को रनपुर खुर्द के जंगल के अंदर खड़ा कर दिया था। अंकित तिवारी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी शशि कांत सिन्हा की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर बेलेनो कार क्रमांक JH 24 D 8465 व पिकअप क्रमांक JH 01 EX 4982 में सवार 07 लोगों को पकड़ा। पिकअप में कुल 04 मवेशी लोड मिले। मवेशियों का वे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। झारखंड से मवेशी चोरी करने पहुंचे थे अंबिकापुर
पकड़े गए आरोपियों में मो. अकरम अंसारी (30 वर्ष) निवासी माडर, रॉची, असलम खान (20 वर्ष), इरबाज खान (20 वर्ष), अमजद खान (23 वर्ष) तीनों निवासी सिकरी थाना जारी जिला गुमला, शाहरुख अंसारी (20 वर्ष), फिदाउल अंसारी (20 वर्ष), अब्बु सहाब अंसारी (26 वर्ष) तीनों निवासी लोहनजरा थाना पुसव जिला गुमला, झारखण्ड शामिल हैं। आरोपियों ने बताया कि वे मवेशी चोरी करने अंबिकापुर आए थे। पूर्व में भी उन्होंने अंबिकापुर से मवेशियों की चोरी की थी और गुमला, झारखण्ड में बेच दिया था। आरोपी आवारा घूमने वाले मवेशियों की चोरी करते थे। आरोपियों के पास से 12 हजार 300 रुपये नगद जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस एक्ट व 4,6,10 छग कृषक परीक्षण अधि० 2004 पशुओं के प्रति कुरता का निवारण 1960 के तहत कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *