रतलाम में जमकर चले लात-घूंसे और लाठियां, VIDEO:थाने के पीछे भिड़े दो पक्ष. एक-दूसरे को मारते रहे; पुलिस नहीं कर पाई तलाश

रतलाम में जमकर चले लात-घूंसे और लाठियां, VIDEO:थाने के पीछे भिड़े दो पक्ष. एक-दूसरे को मारते रहे; पुलिस नहीं कर पाई तलाश

रतलाम शहर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। सोमवार रात स्टेशन रोड थाने के पीछे स्थित पुलिस लाइन क्षेत्र में युवाओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे और लाठियां चलीं। हालात इतने बिगड़ गए कि कुछ युवाओं को जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। पूरी घटना का वीडियो अब सामने आया है। घटना स्टेशन रोड थाने के ठीक पीछे की है, जहां पुलिस क्वार्टर भी बने हुए हैं और पुलिस अधिकारी रहते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार रात करीब 15 से 20 युवक आपस में भिड़ गए और काफी देर तक मारपीट होती रही। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो मंगलवार शाम को सामने आया। तीन तस्वीरों में देखिए मारपीट… सूचना मिलने से पहले फरार हुए बदमाश रात में जब पुलिस को घटना की सूचना मिली, तब तक सभी युवक मौके से फरार हो चुके थे। वीडियो में जिस तरह लात-घूंसे और लाठियां चलती दिख रही हैं, उससे किसी बड़ी घटना की आशंका भी जताई जा रही है। शहर में आए दिन चाकूबाजी और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिस रात में जेल वाहन और बल के साथ सर्चिंग भी कर रही है, इसके बावजूद बदमाशों में किसी तरह का भय नजर नहीं आ रहा है। देर रात तक शहर के कई होटल, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं के झुंड जमा रहते हैं। इससे आम लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। मंगलवार शाम तक स्टेशन रोड थाना पुलिस वीडियो में दिख रहे हुड़दंगियों और मारपीट करने वालों की पहचान नहीं कर पाई है। थाने पर भी अब तक कोई शिकायतकर्ता सामने नहीं आया है। पुलिस बोली- अब तक शिकायत नहीं मिली थाना प्रभारी जितेंद्रसिंह जादौन ने बताया कि मामले में अब तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है और वीडियो के आधार पर युवकों की तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *