गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर भीषण आग:अमेया दी वन बिल्डिंग का सेकेंड फ्लोर जलकर खाक, साढ़े तीन करोड़ का नुकसान

गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर भीषण आग:अमेया दी वन बिल्डिंग का सेकेंड फ्लोर जलकर खाक, साढ़े तीन करोड़ का नुकसान

गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड के पॉश इलाके सेक्टर 42 स्थित एक बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर पर भीषण आग लग गई। यहां अमेया दी वन बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर पर टाइमलेस एस्थेटिक्स (फेशियल एस्थेटिक्स एकेडमी) और टी एंड टी रियल्टी सर्विसेज कंपनी के कार्यालय हैं। यह आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा फ्लोर जलकर राख हो गया। आग की जानकारी सबसे पहले सिक्योरिटी गार्ड को लगी। सेकेंड फ्लोर से धुआं निकलता देख उसने कंपनी के एक कर्मचारी को कॉल किया। सूचना मिलने के बाद पार्टनर गुरप्रीत सिंह रात्रा और आशीष थापर मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड बुलाई। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। महंगे उपकरण और फर्नीचर जला पार्टनर आशीष थापर ने बताया कि कार्यालय में मौजूद महंगे उपकरण, फर्नीचर, कंप्यूटर और अन्य सामग्री पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस आग से लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। जब वे मौके पर पहुंचे तो आग फैली हुई थी। आग को लेकर संदेह उनका कहना है कि यह आग किसी ने लगाई है या फिर शॉर्ट सर्किट से लगी है, उन्हें नहीं पता। क्योंकि सीसीटीवी का डीवीआर और दूसरे उपकरण भी जल गए हैं। फायर ब्रिगेड और पुलिस आग लगने के कारणों की गहनता से जांच करें ताकि पता चल सकें कि यह आग कैसे लगी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन कारणों की जांच जारी है। जांच कर रही पुलिस प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को मुख्य संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि मालिक संदेह जता रहे हैं कि यह किसी की ओर से लगाई गई आग भी हो सकती है। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, क्योंकि आग लगने के समय कार्यालय में लोग मौजूद नहीं थे। फोटो में देखिए आग से हुआ नुकसान………….

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *