रेवाड़ी की शिव मोहन गोशाला का मनाया वार्षिकोत्सव:डीसी बोले, गाय रखने में औपचारिकता ना निभाएं, सही ढंग से लालन-पालन करें

रेवाड़ी की शिव मोहन गोशाला का मनाया वार्षिकोत्सव:डीसी बोले, गाय रखने में औपचारिकता ना निभाएं, सही ढंग से लालन-पालन करें

रेवाड़ी में जाटूसाना की शिव मोहन गोशाला में मंगलवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि प्रशासन गो सेवा का सम्मान करता है और हरसंभव मदद को तैयार है। गाय पालन में औचरिकता नहीं होनी चाहिए, बल्कि सही ढंग से गायों का लालन-पालन सुनिश्चित होना चाहिए। गाय की सेवा एक पुण्य कार्य है। इसमें कोई कमी नहीं होनी चाहिए। समय-समय पर गायों की स्वास्थ्य जांच करवानी चाहिए।
डीसी को सौंपा मांगपत्र
गोशाला प्रबंधन समिति ने कार्यक्रम में पहुंचे डीसी को मांगपत्र सौंपा। जिसमें शेड बनवाने, गौशाला में स्टाफ के लिए कमरे बनवाने इत्यादि की मांग की गई। डीसी ने मांगपत्र पर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं यज्ञ और भंडारे का भी आयोजन किया गया।
ये रहे मौजूद
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठेकेदार, गौ रक्षा सेवा समिति रेवाड़ी के प्रधान अजय मित्तल, टी.सी. राव, गौशाला प्रधान जयसिंह, प्रेमनाथ गेरा, शिव कुमार शर्मा, संजय डाटा, विजय मोहदीपुर, कैप्टन वीरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष ताजेंद्र सिंह, आईटीबीपी के सेकेंड कमांड अधिकारी विजेंद्र सिंह, एजुडेंट अनूप कुमार गुप्ता, नगर पार्षद राजेंद्र सिंह, अशोक फौजी इत्यादि मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *