ध्रुव नारायन मौत मामला, दो फरार आरोपी गिरफ्तार:बच्चों में विवाद के बाद हुई थी मारपीट, जमीन पर गिरने से गई थी जान

ध्रुव नारायन मौत मामला, दो फरार आरोपी गिरफ्तार:बच्चों में विवाद के बाद हुई थी मारपीट, जमीन पर गिरने से गई थी जान

गोंडा के खरगूपुर थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय ध्रुव नारायन की मौत के मामले में पुलिस ने दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रजनेश कुमार और संतोष कुमार के रूप में हुई है। एसपी विनीत जायसवाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की थीं। घटना के बाद से दोनों आरोपी 24 घंटे से फरार चल रहे थे। इस मामले में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में खरगूपुर पुलिस लगातार दबिश दे रही है। यह घटना रविवार, 11 जनवरी की रात राजा जोत गांव में बच्चों के विवाद को लेकर हुई थी आरोपियों ने पहले महिलाओं के साथ मारपीट की थी। इसके बाद वे मृतक ध्रुव नारायन और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के घर में घुस गए और जमकर मारपीट की थी। मारपीट के दौरान 70 वर्षीय ध्रुव नारायन जमीन पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए थी। परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगूपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। मृतक ध्रुव नारायन के दामाद संतोष कुमार मिश्रा ने राजेश कुमार, संतोष कुमार, अर्जुन, रजनेश कुमार और उमाशंकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या, मारपीट और गाली-गलौज सहित सात गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। खरगूपुर थाना अध्यक्ष शेषमणि पांडे ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और अन्य तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी है। ध्रुव नारायन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ‘कार्डियोजेनिक शॉक’ से मौत की पुष्टि हुई है, जिसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है और परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *