सब्जी कारोबारी से लूट के मामले में बदमाश अरेस्ट:नालंदा में 9 दिन पहले हुई थी वारदात, 2 लाख रुपए लेकर भागे थे बदमाश

सब्जी कारोबारी से लूट के मामले में बदमाश अरेस्ट:नालंदा में 9 दिन पहले हुई थी वारदात, 2 लाख रुपए लेकर भागे थे बदमाश

नालंदा की लहेरी थाना पुलिस ने 4 जनवरी को सब्जी कारोबारी के साथ हुई लूटपाट की घटना मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो (BR01FV/2401) को बरामद किया है और एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अस्थावां थाना क्षेत्र के कटहरी गांव निवासी गौतम कुमार उर्फ विक्की पासवान के रूप में हुई है। जो वर्तमान में पीड़ित व्यवसायी के पड़ोस में ही किराए के मकान में रहता था। 2 लाख रुपए की लूट हुई थी सदर डीएसपी वन नुरुल हक ने बताया कि घटना 4 जनवरी की सुबह करीब 4 बजे की है। सब्जी व्यवसायी अपने किराए के मकान से बाजार समिति जा रहे थे, तभी बड़ी पहाड़ी कोल्ड स्टोर के पास स्कॉर्पियो सवार 7 बदमाशों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठा लिया। बदमाशों ने व्यवसायी से 2 लाख 20 हजार 700 रुपए नकद, सोने की चेन और मोबाइल लूट लिया और उन्हें देवधा ओवरब्रिज के पास उतार कर फरार हो गए थे। पड़ोसी ने ही की थी मुखबिरी एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश गौतम कुमार इस कांड के वादी (व्यवसायी) के पास ही किराए के मकान में रहता था। उसी ने रेकी की थी और घटना में अपनी स्कॉर्पियो का इस्तेमाल किया था। पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ है कि इस लूटकांड का मुख्य साजिशकर्ता दीपनगर थाना क्षेत्र का वाल्मीकि पासवान है, जिसने पूरी योजना बनाई थी। 7 अपराधी थे शामिल इस गिरोह में कुल 7 अपराधी शामिल थे, जो दीपनगर, नूरसराय, हरनौत, सिलाव और लहेरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से व्यवसायी से लूटे गए कागजात बरामद किए हैं। गौतम कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर अस्थावां थाने में कांड संख्या 225/23 दर्ज है। पुलिस अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। नालंदा की लहेरी थाना पुलिस ने 4 जनवरी को सब्जी कारोबारी के साथ हुई लूटपाट की घटना मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो (BR01FV/2401) को बरामद किया है और एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अस्थावां थाना क्षेत्र के कटहरी गांव निवासी गौतम कुमार उर्फ विक्की पासवान के रूप में हुई है। जो वर्तमान में पीड़ित व्यवसायी के पड़ोस में ही किराए के मकान में रहता था। 2 लाख रुपए की लूट हुई थी सदर डीएसपी वन नुरुल हक ने बताया कि घटना 4 जनवरी की सुबह करीब 4 बजे की है। सब्जी व्यवसायी अपने किराए के मकान से बाजार समिति जा रहे थे, तभी बड़ी पहाड़ी कोल्ड स्टोर के पास स्कॉर्पियो सवार 7 बदमाशों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठा लिया। बदमाशों ने व्यवसायी से 2 लाख 20 हजार 700 रुपए नकद, सोने की चेन और मोबाइल लूट लिया और उन्हें देवधा ओवरब्रिज के पास उतार कर फरार हो गए थे। पड़ोसी ने ही की थी मुखबिरी एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश गौतम कुमार इस कांड के वादी (व्यवसायी) के पास ही किराए के मकान में रहता था। उसी ने रेकी की थी और घटना में अपनी स्कॉर्पियो का इस्तेमाल किया था। पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ है कि इस लूटकांड का मुख्य साजिशकर्ता दीपनगर थाना क्षेत्र का वाल्मीकि पासवान है, जिसने पूरी योजना बनाई थी। 7 अपराधी थे शामिल इस गिरोह में कुल 7 अपराधी शामिल थे, जो दीपनगर, नूरसराय, हरनौत, सिलाव और लहेरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से व्यवसायी से लूटे गए कागजात बरामद किए हैं। गौतम कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर अस्थावां थाने में कांड संख्या 225/23 दर्ज है। पुलिस अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *