आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर फिजिकल रिलेशन बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता से 21 लाख रुपए से अधिक की धनराशि को भी हड़प कर लिया। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्त सुरेंद्र यादव जो की कंधरापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। अभियुक्त सुरेंद्र यादव ने शादी का झांसा देकर फिजिकल रिलेशन बनाएं और जमीन खरीद करने के नाम पर पीड़िता के खाते से किस्तों में 21 लाख रुपए निकाल लिए। पीड़िता ने जब जमीन लिखवाने की बात कही तो अभी उसने गाली गलौज करने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसी क्रम में पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। घर से हुई गिरफ्तारी पीड़िता की तारीफ पर दर्द मुकदमे के तहत पुलिस आरोपी सुरेंद्र यादव की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है और कहीं भागने वाला है। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


