टोहाना में दुकान से हजारों का सामान चोरी, VIDEO:बच्चे के साथ खरीददारी करने आई थी दो महिलाएं; ईयर वॉर्म उठा कर छिपाए

टोहाना में दुकान से हजारों का सामान चोरी, VIDEO:बच्चे के साथ खरीददारी करने आई थी दो महिलाएं; ईयर वॉर्म उठा कर छिपाए

फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर के रेलवे रोड स्थित राधा रमन इंटरप्राइज दुकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। दोपहर करीब 3:30 बजे दो महिलाएं अपने नाबालिग बच्चों के साथ दुकान से हजारों रुपये का सामान चुराकर ले गईं। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकान मालिक अनुराग गर्ग ने बताया कि दोपहर 3:38 बजे दो महिलाएं एक बच्चे के साथ दुकान में दाखिल हुईं। दोनों ने टोपी पहनकर अपना चेहरा छिपाने की कोशिश की। एक महिला बच्चे के साथ काउंटर के पास खड़ी रही, जहां बच्चे ने ईयर वॉर्म उठाकर महिला को दिया और उसने उसे अपनी शॉल में छिपा लिया। इसी दौरान दूसरी महिला ने दुकान से एक गर्म जैकेट चुरा ली। कुछ देर बाद करीब 14 से 15 साल की एक लड़की भी दुकान में आई, जिसने एक और ईयर वॉर्म उठाकर दुकान में रखे एक लिफाफे में डाल दिया। दुकानदार के अनुसार, आरोपियों ने दुकान से करीब ₹2000 का सामान चोरी किया है। घटना के बाद जब दुकान मालिक ने सीसीटीवी फुटेज देखी, तो चोरी की पूरी वारदात सामने आई। दुकानदार ने चोरी की सूचना शहर पुलिस को दे दी है और मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *