अखिल भारतीय किन्नर महासभा की ओर से कानपुर के नौबस्ता में किन्नर महासम्मेलन में मंगलवार को शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें एक-दो नहीं हजारों किन्नर बग्घी, घोड़े और विटेंज कार पर सवार होकर निकले। नौबस्ता के शकुंतला गेस्ट हाउस से किन्नरों की यात्रा निकली तो सड़क पर इनकी एक झलक पाने के लिए लोग थम से गए। सैकड़ों लोग सिर्फ शोभायात्रा की एक झलक पाने के लिए पहुंचे। राजस्थानी ऊंट, विंटेज कार और शाही बग्गी बनी आकर्षण का केन्द्र कानपुर नौबस्ता अर्रा के शकुंतला लॉन में किन्नरों का महासम्मेलन चल रहा है। इसमें देश भर के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे करीब 15 हजार से ज्यादा किन्नर शामिल हुए और बढ़चढ़ कर पूरे कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। महासम्मेलन के चौथे दिन किन्नरों ने शोभायात्रा निकली। सबसे पहले किन्नर कर्रही के वैष्णो देवी मंदिर दर्शन करने पहुंचे। इसके बाद रथ, विटेंज कार और बग्घी से किन्नर सड़क पर निकले तो ट्रैफिक थम सा गया। इन्हें देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी। किन्नरों की शोभायात्रा में हजारों किन्नर फैंसी ड्रेस के साथ शामिल हुए। 11 किमी. लंबी यात्रा तय करने के बाद ये शोभायात्रा फिर से शकुंतला लॉन पहुंचेगी।


