आपसी वर्चस्व में हुई थी विधवा महिला की हत्या:मधेपुरा में 2 सगे भाई समेत 3 अरेस्ट, ASP बोले-FSL रिपोर्ट से खुलेगा रेप का राज

आपसी वर्चस्व में हुई थी विधवा महिला की हत्या:मधेपुरा में 2 सगे भाई समेत 3 अरेस्ट, ASP बोले-FSL रिपोर्ट से खुलेगा रेप का राज

मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के भैरोपट्टी गांव में विधवा महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ने मिलकर महिला की हत्या कर भूसा घर में लाश को छिपा दिया था। इसकी जानकारी एएसपी प्रवेंद्र भारती ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मृत महिला के यहां कुछ युवकों का आना-जाना था। आपसी वर्चस्व के कारण आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। एएसपी ने स्पष्ट किया कि एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय हो पाएगा कि महिला के साथ रेप हुआ था या नहीं। तीनों आरोपी को भेजा गया जेल गिरफ्तार आरोपियों में मुरलीगंज थाना क्षेत्र के जीतापुर रामसिंह टोला निवासी योगेंद्र यादव के बेटे चंदन कुमार, कुंदन कुमार और भैरोपट्टी वार्ड-14 निवासी मो. सगीर के बेटे मो. क्यामुद्दीन उर्फ कयूम शामिल है। तीनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 6 जनवरी को शव हुआ था बरामद छह जनवरी को भैरोपट्टी निवासी मंगल पासवान के भुसखार से एक महिला का शव बरामद किया गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मधेपुरा सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया। मामले को लेकर मृतका के पिता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मुरलीगंज थाना में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। विशेष टीम ने इस मामले को चुनौती के रूप में लेते हुए तकनीकी अनुसंधान, मोबाइल लोकेशन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। जांच के क्रम में एफआईआर में नामजद दो अभियुक्तों चंदन कुमार और कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक अन्य अभियुक्त मो. क्यामुद्दीन उर्फ कयूम की संलिप्तता भी सामने आई, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू किया बरामद पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया है। इसके साथ ही अभियुक्त चंदन कुमार के पास से एक की-पैड मोबाइल तथा अभियुक्त मो. क्यामुद्दीन उर्फ कयूम के पास से एक स्मार्ट मोबाइल जब्त किया है। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। वहां से जुटाए गए साक्ष्यों को विधि विज्ञान लैब भागलपुर भेजा गया है। मामले को अलग रूप देने वालों पर होगी कार्रवाई एसपी ने बताया कि घटना में एक अन्य अभियुक्त के शामिल होने की बात भी सामने आ रही है। इसके संबंध में साक्ष्य एकत्रित की जा रही है। एएसपी ने बताया कि इस मामले को कुछ लोग अलग रूप देने का प्रयास कर रहा था। ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी टीम में प्रशिक्षु एसडीपीओ नुरुल हक, मुरलीगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार, मो. अकमल हुसैन, मो. हारुन, सिविलवार वर्मा, हुस्न आरा, मुन्ना पांडे एवं अन्य पुलिस बल शामिल थे। मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के भैरोपट्टी गांव में विधवा महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ने मिलकर महिला की हत्या कर भूसा घर में लाश को छिपा दिया था। इसकी जानकारी एएसपी प्रवेंद्र भारती ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मृत महिला के यहां कुछ युवकों का आना-जाना था। आपसी वर्चस्व के कारण आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। एएसपी ने स्पष्ट किया कि एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय हो पाएगा कि महिला के साथ रेप हुआ था या नहीं। तीनों आरोपी को भेजा गया जेल गिरफ्तार आरोपियों में मुरलीगंज थाना क्षेत्र के जीतापुर रामसिंह टोला निवासी योगेंद्र यादव के बेटे चंदन कुमार, कुंदन कुमार और भैरोपट्टी वार्ड-14 निवासी मो. सगीर के बेटे मो. क्यामुद्दीन उर्फ कयूम शामिल है। तीनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 6 जनवरी को शव हुआ था बरामद छह जनवरी को भैरोपट्टी निवासी मंगल पासवान के भुसखार से एक महिला का शव बरामद किया गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मधेपुरा सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया। मामले को लेकर मृतका के पिता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मुरलीगंज थाना में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। विशेष टीम ने इस मामले को चुनौती के रूप में लेते हुए तकनीकी अनुसंधान, मोबाइल लोकेशन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। जांच के क्रम में एफआईआर में नामजद दो अभियुक्तों चंदन कुमार और कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक अन्य अभियुक्त मो. क्यामुद्दीन उर्फ कयूम की संलिप्तता भी सामने आई, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू किया बरामद पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया है। इसके साथ ही अभियुक्त चंदन कुमार के पास से एक की-पैड मोबाइल तथा अभियुक्त मो. क्यामुद्दीन उर्फ कयूम के पास से एक स्मार्ट मोबाइल जब्त किया है। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। वहां से जुटाए गए साक्ष्यों को विधि विज्ञान लैब भागलपुर भेजा गया है। मामले को अलग रूप देने वालों पर होगी कार्रवाई एसपी ने बताया कि घटना में एक अन्य अभियुक्त के शामिल होने की बात भी सामने आ रही है। इसके संबंध में साक्ष्य एकत्रित की जा रही है। एएसपी ने बताया कि इस मामले को कुछ लोग अलग रूप देने का प्रयास कर रहा था। ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी टीम में प्रशिक्षु एसडीपीओ नुरुल हक, मुरलीगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार, मो. अकमल हुसैन, मो. हारुन, सिविलवार वर्मा, हुस्न आरा, मुन्ना पांडे एवं अन्य पुलिस बल शामिल थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *