बक्सर में मकर संक्रांति पर्व 2026 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला दंडाधिकारी श्रीमती साहिला और पुलिस अधीक्षक श्री शुभम आर्य ने संयुक्त आदेश जारी कर सभी संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं। यह आदेश 14 और 15 जनवरी 2026 को प्रभावी रहेगा। मकर संक्रांति के अवसर पर सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल अपने-अपने क्षेत्र में समय पर उपस्थित रहकर पूरी सतर्कता बरतेंगे। किसी भी प्रकार की विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर वे तत्काल संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सूचित करेंगे और स्वयं भी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। गंगा स्नान को लेकर सुरक्षा कड़ी गंगा स्नान को लेकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मॉडल थाना, मुफस्सिल थाना, औद्योगिक थाना, सिमरी और नैनीजोर थाना के थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें। साथ ही, वे लगातार गश्ती कराते हुए स्वयं भी भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। अंचलाधिकारी चौसा, बक्सर, सिमरी और ब्रह्मपुर को संबंधित थानाध्यक्षों के साथ संयुक्त रूप से भ्रमणशील रहते हुए आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। महत्वपूर्ण गंगा घाटों और अन्य नदियों के घाटों पर, जहां श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होती है, अनुमंडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इसकी सूचना जिला गोपनीय शाखा को उपलब्ध कराई जाएगी। घाटों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारियों को चिह्नित गंगा घाटों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने, खतरनाक घाटों को चिह्नित कर वहां चेतावनी बोर्ड लगाने तथा भीड़ वाले घाटों पर नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का निर्देश दिया गया है। नियंत्रण कक्षों में कर्मियों की तैनाती के साथ उद्घोषणा के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को समय-समय पर आवश्यक सूचना दी जा सके। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की जिम्मेदारी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर और पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) को सौंपी गई है, ताकि किसी प्रकार का जाम या अव्यवस्था उत्पन्न न हो। इसके अतिरिक्त, जिला अग्निशमन पदाधिकारी को अग्निशमन वाहनों को चालू अवस्था में रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से की सहयोग करने की अपील साइबर थाना पुलिस एवं प्रशासन सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखेगा और आपत्तिजनक सामग्री पर तत्काल कार्रवाई होगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सकों की टीम, एम्बुलेंस एवं जीवन रक्षक दवाओं के साथ पूरी तरह तैयार रहने को कहा गया है। प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि नियमों का पालन कर पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाएं। बक्सर में मकर संक्रांति पर्व 2026 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला दंडाधिकारी श्रीमती साहिला और पुलिस अधीक्षक श्री शुभम आर्य ने संयुक्त आदेश जारी कर सभी संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं। यह आदेश 14 और 15 जनवरी 2026 को प्रभावी रहेगा। मकर संक्रांति के अवसर पर सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल अपने-अपने क्षेत्र में समय पर उपस्थित रहकर पूरी सतर्कता बरतेंगे। किसी भी प्रकार की विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर वे तत्काल संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सूचित करेंगे और स्वयं भी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। गंगा स्नान को लेकर सुरक्षा कड़ी गंगा स्नान को लेकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मॉडल थाना, मुफस्सिल थाना, औद्योगिक थाना, सिमरी और नैनीजोर थाना के थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें। साथ ही, वे लगातार गश्ती कराते हुए स्वयं भी भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। अंचलाधिकारी चौसा, बक्सर, सिमरी और ब्रह्मपुर को संबंधित थानाध्यक्षों के साथ संयुक्त रूप से भ्रमणशील रहते हुए आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। महत्वपूर्ण गंगा घाटों और अन्य नदियों के घाटों पर, जहां श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होती है, अनुमंडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इसकी सूचना जिला गोपनीय शाखा को उपलब्ध कराई जाएगी। घाटों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारियों को चिह्नित गंगा घाटों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने, खतरनाक घाटों को चिह्नित कर वहां चेतावनी बोर्ड लगाने तथा भीड़ वाले घाटों पर नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का निर्देश दिया गया है। नियंत्रण कक्षों में कर्मियों की तैनाती के साथ उद्घोषणा के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को समय-समय पर आवश्यक सूचना दी जा सके। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की जिम्मेदारी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर और पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) को सौंपी गई है, ताकि किसी प्रकार का जाम या अव्यवस्था उत्पन्न न हो। इसके अतिरिक्त, जिला अग्निशमन पदाधिकारी को अग्निशमन वाहनों को चालू अवस्था में रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से की सहयोग करने की अपील साइबर थाना पुलिस एवं प्रशासन सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखेगा और आपत्तिजनक सामग्री पर तत्काल कार्रवाई होगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सकों की टीम, एम्बुलेंस एवं जीवन रक्षक दवाओं के साथ पूरी तरह तैयार रहने को कहा गया है। प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि नियमों का पालन कर पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाएं।


