अंबाला कार ब्लास्ट में नाम आने से डरा पाकिस्तानी डॉन:भट्टी बोला- थाने में ब्लास्ट नहीं कराया, मुझे फंसाया जा रहा; जबरन FIR की कोशिश

अंबाला कार ब्लास्ट में नाम आने से डरा पाकिस्तानी डॉन:भट्टी बोला- थाने में ब्लास्ट नहीं कराया, मुझे फंसाया जा रहा; जबरन FIR की कोशिश

हरियाणा के अंबाला सिटी थाने में कार ब्लास्ट केस में नाम आने से पाकिस्तानी डॉन डरा दिख रहा है। डॉन शहजाद भट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि इस केस में उसे फंसाया जा रहा है। जबरन उसके ऊपर FIR दर्ज कराने की कोशिश की जा रही है। वीडियो में भट्टी ने थाने के फोटो, कार में रखे सिलेंडर और खालिस्तान संगठन के स्क्रीनशॉट भी लगाए है। जिसमें कहा कि वे संगठन खुद इस हमले की जिम्मेदारी ले रहे हैं, जबकि पुलिस उसका नाम घसीट रही है। ऑडियो पंजाबी भाषा में है, जिसे हिंदी में भी ट्रांसलेट कर शेयर किया जा रहा है। हालांकि, दैनिक भास्कर एप इस ऑडियो-वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। दरअसल, अंबाला के बलदेव नगर थाने में 10 जनवरी को एक व्यक्ति ने मारुति 800 कार में आग लगा दी थी। जिसके बाद इसमें लगातार 2 ब्लास्ट हुए। धमाके के बाद पुलिस खालिस्तानी एंगल से जांच कर रही थी। अब पढ़िए भट्टी ने वीडियो में क्या बताया… मीडिया और पुलिस से जांच की मांग
शहजाद भट्टी ने वीडियो में मीडिया से कहा गया है कि वे बलदेव नगर पुलिस स्टेशन जाकर देखें कि वहां क्या नुकसान हुआ है। इसकी जांच करवाई जाए कि धमाका किसने किया। जिन लोगों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है, उनकी पहचान की जाए। अगर हरियाणा पुलिस कह रही है कि धमाका नहीं हुआ, तो फिर उसका नाम किसी भी मामले में शामिल न किया जाए। अब 2 पॉइंट में पढ़िए पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *