पटना में छात्रा की मौत, महिला आयोग ने लिया संज्ञान:पूर्णिया में गैंगरेप मामले में भी कार्रवाई के निर्देश, आयोग को सौंपनी होगी रिपोर्ट

पटना में छात्रा की मौत, महिला आयोग ने लिया संज्ञान:पूर्णिया में गैंगरेप मामले में भी कार्रवाई के निर्देश, आयोग को सौंपनी होगी रिपोर्ट

बिहार में शनिवार को 2 बड़े मामले सामने आए थे। इस पर बिहार राज्य महिला आयोग ने खुद संज्ञान लिया है। एक मामला पूर्णिया के डगरूआ थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और दूसरा पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के मुन्नाचक इलाके का है। जहां हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी करने वाली छात्रा की लाश मिली है। परिजन का आरोप है कि रेप के बाद मर्डर हुआ है। इन दोनों मामलों में नियमानुसार जांच करते हुए संलिप्त दोषियों के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई करने की मांग की गई है। महिला आयोग की ओर से जारी लेटर में कहा गया कि पूर्णिया के डगरूआ थाना क्षेत्र में बैरियर के पास थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर बने एक कमरे में शनिवार की रात एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म पर महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। इसके साथ ही पटना के हॉस्टल में रहने वाली छात्रा की मौत मामले में नियमानुसार जांच करते हुए संलिप्त दोषियों के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई करने की मांग की गई है। साथ ही कार्रवाई की रिपोर्ट आयोग को सौंपनी है। पिता ने रेप के बाद मर्डर का लगाया आरोप पटना के एक हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा बंद कमरे में बेहोशी की हालत में मिली। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों मानना है कि उनकी बेटी के शरीर पर चोट के निशान हैं। दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। चित्रगुप्त नगर थाने में पिता के आवेदन पर केस भी दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतका के पिता ने बताया, ‘उसके शरीर पर मल्टीपल चोट के निशान पाए गए हैं। जिससे पूरी आशंका है कि रेप के बाद हत्या की गई है।’ मामा और चाचा ने भी रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। मामा ने ये भी आरोप लगाया कि बच्ची की मौत के दौरान हॉस्टल के संचालक ने पैसे का ऑफर देकर मामले को दबाने की कोशिश की। कारगिल चौक पर डेडबॉडी रखकर प्रदर्शन वहीं, देर शाम मृतका की बॉडी लेकर परिजन कारगिल चौक पर पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद कारगिल चौक पर भारी संख्या में भीड़ जुट गई। पुलिस ने बैरिकेडिंग करनी पड़ी। गांधी मैदान, कदमकुंआ, जक्कनपुर, पीरबहोर समेत 5 थाने की पुलिस कारगिल चौक पर पहुंची। बाद में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सब को वहां से हटाया। बिहार में शनिवार को 2 बड़े मामले सामने आए थे। इस पर बिहार राज्य महिला आयोग ने खुद संज्ञान लिया है। एक मामला पूर्णिया के डगरूआ थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और दूसरा पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के मुन्नाचक इलाके का है। जहां हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी करने वाली छात्रा की लाश मिली है। परिजन का आरोप है कि रेप के बाद मर्डर हुआ है। इन दोनों मामलों में नियमानुसार जांच करते हुए संलिप्त दोषियों के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई करने की मांग की गई है। महिला आयोग की ओर से जारी लेटर में कहा गया कि पूर्णिया के डगरूआ थाना क्षेत्र में बैरियर के पास थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर बने एक कमरे में शनिवार की रात एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म पर महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। इसके साथ ही पटना के हॉस्टल में रहने वाली छात्रा की मौत मामले में नियमानुसार जांच करते हुए संलिप्त दोषियों के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई करने की मांग की गई है। साथ ही कार्रवाई की रिपोर्ट आयोग को सौंपनी है। पिता ने रेप के बाद मर्डर का लगाया आरोप पटना के एक हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा बंद कमरे में बेहोशी की हालत में मिली। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों मानना है कि उनकी बेटी के शरीर पर चोट के निशान हैं। दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। चित्रगुप्त नगर थाने में पिता के आवेदन पर केस भी दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतका के पिता ने बताया, ‘उसके शरीर पर मल्टीपल चोट के निशान पाए गए हैं। जिससे पूरी आशंका है कि रेप के बाद हत्या की गई है।’ मामा और चाचा ने भी रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। मामा ने ये भी आरोप लगाया कि बच्ची की मौत के दौरान हॉस्टल के संचालक ने पैसे का ऑफर देकर मामले को दबाने की कोशिश की। कारगिल चौक पर डेडबॉडी रखकर प्रदर्शन वहीं, देर शाम मृतका की बॉडी लेकर परिजन कारगिल चौक पर पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद कारगिल चौक पर भारी संख्या में भीड़ जुट गई। पुलिस ने बैरिकेडिंग करनी पड़ी। गांधी मैदान, कदमकुंआ, जक्कनपुर, पीरबहोर समेत 5 थाने की पुलिस कारगिल चौक पर पहुंची। बाद में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सब को वहां से हटाया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *