धौलपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर बाइक रैली निकाली:यातायात नियमों के लिए लोगों को किया जागरूक

धौलपुर में मंगलवार को जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से एक बाइक रैली निकाली गई। यह रैली सुबह 11 बजे गुलाब बाग चौराहे से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और वापस गुलाब बाग पर समाप्त हुई। रैली का शुभारंभ सीओ सिटी कृष्णाराज जांगिड़ और परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली गुलाब बाग चौराहे से चलकर वाटर पार्क चौराहा, घंटाघर, हरदेव नगर, जगन टॉकीज, पुराना डाकखाना चौराहा, हनुमंत्र्य, मंडी क्षेत्र से होते हुए पैलेस रोड के रास्ते वापस गुलाब बाग पहुंची। यातायात नियमों के पालना की अपील
इस अवसर पर सीओ सिटी कृष्णाराज जांगिड़ ने सड़क सुरक्षा को सभी की जिम्मेदारी बताया। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करने की अपील की। जांगिड़ ने तेज गति, गलत दिशा में वाहन चलाने और मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए ड्राइविंग से बचने पर भी जोर दिया। सड़क सुरक्षा का दिया संदेश
परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि ऐसी रैलियों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।
बाइक रैली के दौरान यातायात प्रभारी बलविंदर सिंह, एएसआई बाबूलाल सहित पुलिस और परिवहन विभाग का स्टाफ मौजूद रहा। रैली में शामिल बाइक सवारों ने हेलमेट पहनकर और यातायात नियमों से संबंधित स्लोगन प्रदर्शित कर आमजन को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *