रेवाड़ी में दिल्ली जयपुर हाइवे पर बड़ा हादसा:डिवाइडर से टकराकर पिकअप पलटी, ड्राइवर की मौत और साथी गंभीर

रेवाड़ी में दिल्ली जयपुर हाइवे पर सोमवार रात को बेकाबू होकर पिकअप डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गाड़ी के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद कसोला पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
संगवाड़ी के पास पलटी पिकअप
जानकारी के अनुसार सोमवार-मंगलवार की रात गांव बहरोड निवासी 50 वर्षीय ड्राइवर मग्गू किसी काम से जा रहा था। उसके साथ बॉस अहीर माजरा निवासी हवा सिंह भी गाड़ी में सवार था। गांव संगवाड़ी के पास अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सूचना मिलने के बाद राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मग्गू को मृत घोषित कर दिया।
मामले की चल रही जांच
कसोला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि गाड़ी कैसे पलटी अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। ड्राइवर की मग्गू की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर है। गढ़ी बोलनी चौकी से एसआई हवा सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *