जालोर में 25 जनवरी को हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएगे। इस दौरान कलश यात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर भामाशाहों ने जिम्मेदारी ली। वीरम बस्ती में हुई बैठक, कलश यात्रा से होगी शुरुआत हिंदू समाज के अनिल गहलोत ने बताया- वीरम बस्ती और हनुमान बस्ती होने वाले आयोजन को लेकर रामदेव कॉलोनी स्थित वीरम बस्ती में सोमवार रात बैठक आयोजित की गई। सर्वसम्मति से 25 जनवरी को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि सम्मेलन की शुरुआत सुबह 8 बजे राव चंडिसा माता मंदिर से कलश यात्रा निकालकर की जाएगी। यह यात्रा रामदेव कॉलोनी स्थित आयोजन स्थल तक पहुंचेगी। वहां महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन और देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम में साधु-संतों का सानिध्य रहेगा। मुख्य वक्ताओं द्वारा समाज को संबोधित किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। हनुमान बस्ती में भी बैठक, दोपहर 2 बजे होगा सम्मेलन हिंदू समाज के दिनेश जीनगर ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में बस्तीवार हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जालोर शहर की हनुमान बस्ती स्थित अग्रवाल धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्व हिंदू समाज की सहमति से 25 जनवरी को दोपहर 2 बजे हिंदू सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। प्रतिभाओं, भामाशाहों और पूर्व सैनिकों का होगा सम्मान सम्मेलन में बस्ती की उत्कृष्ट प्रतिभाओं, भामाशाहों एवं भूतपूर्व सैनिकों को मंच पर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी समाजसेवियों ने ली। भामाशाहों ने की व्यवस्थाओं की घोषणा


