बांका जिले में बिहार का ऐतिहासिक और पूर्वी बिहार का सबसे बड़ा मंदार महोत्सव सह बौंसी मेला इस वर्ष भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है। यह मेला कई वर्षों बाद पांच दिवसीय होगा, जिसे लेकर क्षेत्र में उत्साह है। महोत्सव का उद्घाटन 14 जनवरी 2026 को दोपहर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा संयुक्त रूप से करेंगे। यह आयोजन 18 जनवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें सांस्कृतिक, खेल और मनोरंजन से जुड़े कई कार्यक्रम होंगे। उप मुख्यमंत्रियों के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और आयोजन समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पूरे मेला क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भारी भीड़ की संभावना के मद्देनजर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं, ताकि श्रद्धालुओं और दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे इस भव्य आयोजन में बांका सांसद गिरधारी यादव, विधायक राम नारायण मंडल, मनीष कुमार, जयंत राज, मनोज यादव, पुरणलाल टुडू, विधान पार्षद डॉ. एनके यादव, विजय कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, बौंसी प्रमुख नीतू हेम्ब्रम, नगर पंचायत बौंसी की मुख्य पार्षद कोमल भारती, उपमुख्य पार्षद गुंजन कुमारी, बांका के जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। मेडिकल कैंप और एंबुलेंस की व्यवस्था भी रहेगी
मेले में साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, शौचालय, पार्किंग और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं। मेला परिसर में अस्थायी शौचालय, मेडिकल कैंप और एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जाएगी। यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए अलग-अलग रूट भी तय किए गए हैं। बौंसी मेला से व्यापार में भी बढ़ोतरी
बौंसी मेला मैदान में झूले सज चुके हैं। झूलों की आवाज, रंग-बिरंगी रोशनियों और चहल-पहल से पूरा मेला परिसर गुलजार हो रहा है। झूले और मनोरंजन के अन्य साधन बच्चों से लेकर बड़ों तक के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। झूला-तमाशा शुरू होने से दुकानदारों में भी उत्साह देखा जा रहा है और व्यापार में तेजी आई है। कबड्डी और रस्साकशी का आयोजन
इसी क्रम में चार दिवसीय मंदार खेल महोत्सव को लेकर सीएनडी मैदान में व्यापक तैयारी की गई है। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस खेल उत्सव में 14 जनवरी से 17 जनवरी तक विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। पहले दिन शतरंज, फुटबॉल और पतंगबाजी, 15 जनवरी को खो-खो, कराटे और बैडमिंटन, 16 जनवरी को वॉलीबॉल व कुश्ती तथा 17 जनवरी को कबड्डी और रस्साकशी का आयोजन किया जाएगा। प्रसिद्ध गायिका सुस्वाति मलिक प्रस्तुति देंगी
सांस्कृतिक कार्यक्रम भी मेले की शोभा बढ़ाएंगे। 14 जनवरी को वासिर देसाई (बॉलीवुड पार्श्व गायक) और प्रसिद्ध गायिका सुस्वाति मलिक प्रस्तुति देंगी। 15 जनवरी को स्थानीय कलाकारों के साथ वॉलीवुड पार्श्व गायिका कविता पौडवाल और प्रसिद्ध गायक सावन सावरे मंच संभालेंगे। गायक राकेश कुमार सानू अपनी प्रस्तुति देंगे
16 जनवरी को इंडियन आइडल फेम कपिल थापा, प्रसिद्ध गायिका सुमो श्री और गायक राकेश कुमार सानू अपनी प्रस्तुति देंगे। 17 जनवरी को अपराह्न में कवि सम्मेलन तथा संध्या में स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रम होंगे।इस प्रकार ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों से सजा मंदार महोत्सव सह बौंसी मेला 2026 श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए यादगार बनने जा रहा है। बांका जिले में बिहार का ऐतिहासिक और पूर्वी बिहार का सबसे बड़ा मंदार महोत्सव सह बौंसी मेला इस वर्ष भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है। यह मेला कई वर्षों बाद पांच दिवसीय होगा, जिसे लेकर क्षेत्र में उत्साह है। महोत्सव का उद्घाटन 14 जनवरी 2026 को दोपहर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा संयुक्त रूप से करेंगे। यह आयोजन 18 जनवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें सांस्कृतिक, खेल और मनोरंजन से जुड़े कई कार्यक्रम होंगे। उप मुख्यमंत्रियों के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और आयोजन समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पूरे मेला क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भारी भीड़ की संभावना के मद्देनजर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं, ताकि श्रद्धालुओं और दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे इस भव्य आयोजन में बांका सांसद गिरधारी यादव, विधायक राम नारायण मंडल, मनीष कुमार, जयंत राज, मनोज यादव, पुरणलाल टुडू, विधान पार्षद डॉ. एनके यादव, विजय कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, बौंसी प्रमुख नीतू हेम्ब्रम, नगर पंचायत बौंसी की मुख्य पार्षद कोमल भारती, उपमुख्य पार्षद गुंजन कुमारी, बांका के जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। मेडिकल कैंप और एंबुलेंस की व्यवस्था भी रहेगी
मेले में साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, शौचालय, पार्किंग और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं। मेला परिसर में अस्थायी शौचालय, मेडिकल कैंप और एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जाएगी। यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए अलग-अलग रूट भी तय किए गए हैं। बौंसी मेला से व्यापार में भी बढ़ोतरी
बौंसी मेला मैदान में झूले सज चुके हैं। झूलों की आवाज, रंग-बिरंगी रोशनियों और चहल-पहल से पूरा मेला परिसर गुलजार हो रहा है। झूले और मनोरंजन के अन्य साधन बच्चों से लेकर बड़ों तक के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। झूला-तमाशा शुरू होने से दुकानदारों में भी उत्साह देखा जा रहा है और व्यापार में तेजी आई है। कबड्डी और रस्साकशी का आयोजन
इसी क्रम में चार दिवसीय मंदार खेल महोत्सव को लेकर सीएनडी मैदान में व्यापक तैयारी की गई है। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस खेल उत्सव में 14 जनवरी से 17 जनवरी तक विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। पहले दिन शतरंज, फुटबॉल और पतंगबाजी, 15 जनवरी को खो-खो, कराटे और बैडमिंटन, 16 जनवरी को वॉलीबॉल व कुश्ती तथा 17 जनवरी को कबड्डी और रस्साकशी का आयोजन किया जाएगा। प्रसिद्ध गायिका सुस्वाति मलिक प्रस्तुति देंगी
सांस्कृतिक कार्यक्रम भी मेले की शोभा बढ़ाएंगे। 14 जनवरी को वासिर देसाई (बॉलीवुड पार्श्व गायक) और प्रसिद्ध गायिका सुस्वाति मलिक प्रस्तुति देंगी। 15 जनवरी को स्थानीय कलाकारों के साथ वॉलीवुड पार्श्व गायिका कविता पौडवाल और प्रसिद्ध गायक सावन सावरे मंच संभालेंगे। गायक राकेश कुमार सानू अपनी प्रस्तुति देंगे
16 जनवरी को इंडियन आइडल फेम कपिल थापा, प्रसिद्ध गायिका सुमो श्री और गायक राकेश कुमार सानू अपनी प्रस्तुति देंगे। 17 जनवरी को अपराह्न में कवि सम्मेलन तथा संध्या में स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रम होंगे।इस प्रकार ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों से सजा मंदार महोत्सव सह बौंसी मेला 2026 श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए यादगार बनने जा रहा है।