कनाडा में तीन पंजाबी अरेस्ट:वाहन चोरी के आरोप में एक्शन, कारे भी बरावद, आरोपियों में एक महिला भी

कनाडा में तीन पंजाबी अरेस्ट:वाहन चोरी के आरोप में एक्शन, कारे भी बरावद, आरोपियों में एक महिला भी

कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में भारतीय मूल के तीन कनाडाई नागरिकों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। वह वाहन चोरी गिरोह से जुडे़ हुए थे। कमर्शियल ऑटो क्राइम ब्यूरो की टीम ने इस कार्रवाई में तीन चोरी की गाड़ियां भी बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान अमृतपाल खत्रा, गुरतास भुल्लर और मंदीप कौर के रूप में हुई हैं। दिसंबर में सामने आया मामला
इस मामले की जांच दिसंबर 2025 में शुरू हुई थी। जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क कारों और ट्रैक्टर-ट्रेलरों की चोरी के साथ-साथ वाहन से जुड़ी धोखाधड़ी में भी शामिल था।पता चला है कि 8 जनवरी 2026 को पुलिस ने ब्रैम्पटन के एक घर में सर्च वारंट के तहत छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने तीन चोरी की गाड़ियां बरामद कीं, जिन पर फर्जी ओंटारियो नंबर प्लेट लगी हुई थीं। ऐसे दिया वारदात को अंजाम अमृतपाल खत्रा (28 पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। इनमें अपराध से प्राप्त संपत्ति रखने, फर्जी पहचान चिह्न (काउंटरफिट मार्क) रखने के दो मामले, रिहाई और प्रोबेशन के आदेशों का पालन न करने, वाहन चोरी की कोशिश, 5,000 डॉलर से कम की चोरी, सेंधमारी के औजार रखने, वाहन चोरी और घर में जबरन घुसने (ब्रेक एंड एंटर) के आरोप शामिल हैं।गुरतास भुल्लर (33) पर भी कई आरोप दर्ज किए गए हैं। उस पर वाहन चोरी की कोशिश, सेंधमारी के औजार रखने, रिहाई के आदेश का उल्लंघन करने, अपराध से प्राप्त संपत्ति रखने, वाहन चोरी और घर में जबरन घुसने के आरोप लगाए गए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है। खत्रा और भुल्लर को जमानत सुनवाई तक हिरासत में रखा गया। जबकि कौर को कुछ शर्तों के साथ वचन पर रिहा कर दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *