ICC बोला–बांग्लादेश को भारत में ही T20 वर्ल्डकप खेलना होगा:वेन्यू बदलने की मांग खारिज; कहा– हमने जांच की, भारत में कोई खतरा नहीं

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की टी-20 वर्ल्ड कप के वेन्यू बदलने की मांग खारिज कर दी है। ICC ने साफ किया कि वर्ल्ड कप के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा। न्यूज एजेंसी ANI ने X पर ICC के हवाले से यह खबर दी। हालांकि, बाद में इस पोस्ट को डिलीट किया और ICC सूत्रों के हवाले से यह जानकारी देते हुए दूसरा पोस्ट किया। ANI के अनुसार ICC ने इंटरनेशनल एक्सपर्ट की जांच में पाया कि बांग्लादेश टीम और अधिकारियों को भारत में कोई खतरा नहीं है। खासतौर पर कोलकाता और मुंबई में बांग्लादेश के तय मुकाबलों को लेकर जोखिम को सुरक्षा इंतजामों से संभाला जा सकता है। वर्ल्ड कप पर ICC का नजरिया 5 पॉइंट्स में मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने पर विवाद 16 दिसंबर को IPL मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके बाद बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण भारत में मुस्तफिजुर का विरोध होने लगा। अब तक वहां 6 हिंदुओं की हत्या कर दी गई है। बाद में BCCI ने मुस्तफिजुर को IPL खेलने की अनुमति नहीं दी और 3 जनवरी को KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया। बांग्लादेश ने IPL प्रसारण पर बैन लगाया KKR से मुस्तफिजुर को रिलीज किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और वहां की सरकार ने IPL के प्रसारण पर बैन लगा दिया। साथ ही भारत में वर्ल्ड कप मैच खेलने से भी इनकार कर दिया और ICC को वेन्यू बदलने के लिए ई-मेल भेजा था। ग्रुप-सी में है बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को ग्रुप-सी में रखा गया है। टीम 7 फरवरी को वेस्टइंडीज, 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ने वाली हैं। तीनों मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने हैं। वहीं टीम का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 17 फरवरी को मुंबई में नेपाल से होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *