दिल्ली के इंफ्लूएंसर ने राजस्थान की नाबालिग लड़की से किया रेप, लग्जरी लाइफ के सपने दिखाकर ले गया था साथ, मुंबई से गिरफ्तार

दिल्ली के इंफ्लूएंसर ने राजस्थान की नाबालिग लड़की से किया रेप, लग्जरी लाइफ के सपने दिखाकर ले गया था साथ, मुंबई से गिरफ्तार

Delhi Social Media Influencer Rape Case: सोशल मीडिया पर दिल्ली के एक इंफ्लूएंसर ने पाली की एक नाबालिग से दोस्ती की। उसे दिल्ली बुलाकर कई माह तक वहां रखा व बलात्कार किया। आरोपी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। उसका बांगड़ मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में मेडिकल करवाया। वहां से उसे जेल भेज दिया।

सीओ सिटी मदनसिंह ने बताया सोशल मीडिया पर दिल्ली के एक इन्फ्लुएंसर ने पाली की नाबालिग लड़की से दोस्ती की थी। लग्जरी लाइफ का ख्वाब दिखाकर नाबालिग को भगाकर दिल्ली ले गया। वहां किराए के कमरे पर कई माह तक रखा और बलात्कार किया।

नाबालिग के शादी का कहने पर उससे मारपीट की। इस पर नाबालिग ने माता-पिता को घटना बताई। जिस पर माता-पिता ने मामला दर्ज कराया और दिल्ली से नाबालिग को दस्तयाब किया। उस समय आरोपी दिल्ली से फरार हो गया था।

पिछले साल दर्ज किया था मामला

कोतवाली थाने में 17 जुलाई 2025 को पीड़िता के परिजनों ने मामला दर्ज कर बताया था कि उनकी 17 साल की नाबालिग बेटी से दिल्ली निवासी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर 12 मई 2024 को भगा ले गया। पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू की व पांच माह बाद उसके मिलने पर परिजनों को सौंपा। इसके बाद पुलिस ने सूचना पर सोमवार को मुंबई से आरोपी को डिटेन किया और पाली लेकर पहुंची।

लड़की के साथ बनाई रील

पाली से लड़की को ले जाने के बाद इंफ़्लूएंसर ने नाबालिग के रील्स बनाई। इसके बाद लड़की ने दिल्ली के लिए दूसरे इन्फ्लुएंसर के साथ रील बनाई तो आरोपी नाराज हो गया।

उसने नाबालिग को ऐसा करने से मना किया। इसके बाद नाबालिग ने उस पर विवाह का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया। जिस पर नाबालिग ने परिजनों से वापस सम्पर्क किया था।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी
 : https://bit.ly/4bg81fl

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *