सोलन में अर्की बाजार अग्निकांड, 7 लोग अभी भी लापता:खोजी कुत्ते सर्च ऑपरेशन में शामिल; क्षत-विक्षत हालत में मिल रहे बॉडी पार्ट्स

सोलन में अर्की बाजार अग्निकांड, 7 लोग अभी भी लापता:खोजी कुत्ते सर्च ऑपरेशन में शामिल; क्षत-विक्षत हालत में मिल रहे बॉडी पार्ट्स

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की बाजार अग्निकांड में आज सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। आज NDRF की टीम भी मौके पर पहुंचेगी। खोजी कुत्ते भी सर्च ऑपरेशन के लिए मौके पर लाए गए। 7 से ज्यादा लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। अग्निकांड में 2 परिवारों के 5 बच्चों समेत 2 महिलाएं और 2 पुरुष मलबे में दब गए थे। वहीं बिहार के 8 साल के प्रशांत का शव बीते कल ही बरामद हो गया। शेष लोगों की तलाश में SDRF, पुलिस और होमगार्ड टीमें मलबे में दबे लोगों की खोज में जुटी हुई है। क्षत-विक्षत हालत में बॉडी पार्ट्स मिल रहे SDM अर्की निशांत तोमर ने बताया कि जो बॉडी पार्ट्स क्षत-विक्षत हालत में मिल रहे हैं। इससे इनकी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। DNA जांच के बाद ही इनका पता चल पाएगा। रिहायशी मकान से भड़की आग अर्की बाजार में रविवार रात तीन बजे के करीब एक रिहायशी मकान में आग भड़क गई थी। इस मकान के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल में दुकानें चल रही थी, जबकि दूसरी व तीसरी मंजिल में नेपाल और बिहार के मजदूर रहते थे। अग्निकांड के बाद 7 परिवार सुरक्षित रेस्क्यू किए गए। मगर 2 नेपाली परिवारों को बाहर नहीं निकाला जा सका। आग देखते ही देखते आसपास के मकानों में फेल गई। इस दौरान एक के बाद एक कई एलपीजी सिलेंडर फट गए, जिससे आग और भड़क गई। इससे हालात और भी भयावह हो गए। सिलेंडरों के धमाकों की आवाज से पूरे बाजार क्षेत्र में दहशत फैल गई। इससे 8 से ज्यादा मकान जलकर राख हो गए। भारी मलबा होने से शव की तलाश में परेशानी घटनास्थल पर भारी मात्रा में मलबा और मिट्टी होने के कारण बचाव दल को शवों तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस अग्निकांड में करीब एक दर्जन दुकानें जलकर राख हो गई हैं, जिससे लाखों का सामान नष्ट हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *