Happy Lohri 2026 Wishes&Quotes:13 जनवरी को मनाया जाने वाला लोहड़ी का पर्व सर्दियों की ठिठुरन के बीच खुशियों की गर्माहट लेकर आता है। इस दिन अग्नि के चारों ओर घूमते हुए लोग पुरानी कड़वाहट को आग में जलाकर नए रिश्तों, नई उम्मीदों और नए प्यार की शुरुआत करते हैं। तिल-गुड़ की मिठास जैसे रिश्तों में घुल जाए, यही है लोहड़ी का असली संदेश। अपनों के साथ हंसी-खुशी, लोकगीतों और ढोल की थाप के बीच मनाया जाने वाला यह त्योहार समृद्धि और सकारात्मकता का प्रतीक है। लोहड़ी दी लख-लख बधाइयां!
Happy Lohri 2026: लोहड़ी 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

मूंगफली की खुशबू और गुड़ की मिठास, मक्की की रोटी और सरसों का साग, दिल की खुशी और अपनों का प्यार, मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्यौहार!


जैसे लोहड़ी की आग आसमान छूती है, वैसे ही आप कामयाबी की नई ऊंचाइयों को छुएं। गुड़, तिल और रेवड़ी की मिठास आपके जीवन में हमेशा बनी रहे। लोहड़ी की लख-लख बधाइयां!
लोहड़ी की आग में स्वाहा हो जाएं आपके सारे दुख, और ढेर सारी खुशियों से भर जाए आपकी झोली। हैप्पी लोहड़ी!
बल्ले-बल्ले! लोहड़ी आ गई ओये! चलो मिलकर भंगड़ा पाइए और गचक-मूंगफली खाइए। हैप्पी लोहड़ी मेरे यार!
पॉपकॉर्न की खुशबू, मूंगफली की बहार, लोहड़ी का त्यौहार आने को तैयार… थोड़ी सी मस्ती, थोड़ा सा प्यार, मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्यौहार!
नई उम्मीदों के साथ, आपको और आपके परिवार को लोहड़ी की लख-लख बधाइयां!
खुशियों की आग और दोस्ती का साथ, मुबारक हो आपको लोहड़ी की रात!
फसल कटाई का यह उत्सव आपके जीवन में सफलता की नई फसल उगाए। लोहड़ी मुबारक!
लोहड़ी की इस पावन बेला में, यही प्रार्थना है कि हमारा साथ और प्यार हमेशा ऐसे ही बना रहे।
मुस्कुराते हंसते आप लोहड़ी मनाएं, आपको हमारी तरफ से लख-लख दुआएं!


