बांदा में जुआ खेलते 6 लोग गिरफ्तार:पुलिस ने 13,300 नकद और 3 बाइक बरामद कीं, सूचना पर टीम ने छापा मारा

बांदा में जुआ खेलते 6 लोग गिरफ्तार:पुलिस ने 13,300 नकद और 3 बाइक बरामद कीं, सूचना पर टीम ने छापा मारा

बांदा जिले की अतर्रा पुलिस ने जुआ खेलते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 13,300 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर की गई। थाना अतर्रा पुलिस को देर शाम गश्त और चेकिंग के दौरान सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, कस्बा अतर्रा स्थित धनीराम के बगीचे में कुछ व्यक्ति हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर छापा मारा। इस दौरान छह अभियुक्तों को रंगे हाथों पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से मालफड़ के 11,800 रुपये और जामा तलाशी के 1,500 रुपये, कुल 13,300 रुपये बरामद हुए। इसके अतिरिक्त, 52 ताश के पत्ते और तीन मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान सुरेश पुत्र नंद किशोर (सुभाष नगर, अतर्रा), चंचल पुत्र लल्लू (दिखितवारा, अतर्रा), पृथ्वीराज पुत्र केदार (दिखितवारा, अतर्रा), प्रेमलाल पुत्र बाला प्रसाद (सुभाष नगर, अतर्रा), प्रदीप पुत्र बृजलाल (कमला नर्सिंग होम के सामने, अतर्रा) और पंकज उर्फ पप्पू पुत्र विजयकांत (आजाद नगर, अतर्रा) के रूप में हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *