सहरसा स्टेशन पर एस्केलेटर जनवरी में होगा शुरू:बुजुर्गों, दिव्यांगों और महिलाओं को मिलेगी राहत, तकनीकी खामियों के कारण चालू होने में देरी

सहरसा स्टेशन पर एस्केलेटर जनवरी में होगा शुरू:बुजुर्गों, दिव्यांगों और महिलाओं को मिलेगी राहत, तकनीकी खामियों के कारण चालू होने में देरी

सहरसा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर इसी महीने एस्केलेटर की सुविधा यात्रियों के लिए शुरू होने की पूरी उम्मीद है। इससे बुजुर्गों, दिव्यांगों, बीमार महिलाओं और बच्चों को प्लेटफॉर्म बदलने में काफी सहूलियत मिलेगी। लंबे समय से इस सुविधा के चालू होने से यात्रियों में उत्साह है। लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस एस्केलेटर का निर्माण कार्य पिछले साल अप्रैल में शुरू किया गया था। परियोजना के तहत सभी सिविल कार्य समय से पहले ही पूरे कर रेलवे को सौंप दिए गए थे। प्रोजेक्ट इंजीनियर शशांक कुमार ने बताया कि सिविल स्ट्रक्चर का काम समय पर पूरा हो गया था, लेकिन एस्केलेटर निर्माण की जिम्मेदारी संभाल रही जॉनसन कंपनी द्वारा कार्य देर से शुरू किए जाने के कारण परियोजना में विलंब हुआ। तकनीकी खामियों के कारण नहीं हुआ चालू उन्होंने बताया कि अब एस्केलेटर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और बिजली से संबंधित सभी आवश्यक कार्य भी संपन्न कर लिए गए हैं। फिलहाल कुछ मामूली तकनीकी खामियों के कारण इसे चालू नहीं किया जा सका है। इन खामियों को युद्ध स्तर पर दूर किया जा रहा है। वहीं, साइट इंजीनियर कमल किशोर ने जानकारी दी कि एस्केलेटर लगभग पूरी तरह तैयार है। कुछ तकनीकी समस्याएं सामने आई हैं, जिनमें सीट के पास पानी रिसने की शिकायत प्रमुख है। इसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, महिला और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एस्केलेटर के दोनों ओर फाइबर शीट लगाने का काम अभी बाकी है, जिसे इसी माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। कर्मियों के छुट्‌टी पर चले जाने के कारण हुई देरी रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के एनडीके विभूति ने बताया कि तकनीकी कर्मियों के अवकाश पर चले जाने के कारण कार्य में थोड़ी देरी हुई थी। हालांकि, अब सभी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनवरी के अंतिम सप्ताह तक एस्केलेटर को यात्रियों के लिए चालू कर दिया जाएगा। स्थानीय यात्रियों का कहना है कि एस्केलेटर शुरू होने से प्लेटफॉर्म नंबर एक से अन्य प्लेटफॉर्मों पर आने-जाने में काफी आसानी होगी। इससे स्टेशन पर यात्रा पहले से अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बन सकेगी। सहरसा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर इसी महीने एस्केलेटर की सुविधा यात्रियों के लिए शुरू होने की पूरी उम्मीद है। इससे बुजुर्गों, दिव्यांगों, बीमार महिलाओं और बच्चों को प्लेटफॉर्म बदलने में काफी सहूलियत मिलेगी। लंबे समय से इस सुविधा के चालू होने से यात्रियों में उत्साह है। लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस एस्केलेटर का निर्माण कार्य पिछले साल अप्रैल में शुरू किया गया था। परियोजना के तहत सभी सिविल कार्य समय से पहले ही पूरे कर रेलवे को सौंप दिए गए थे। प्रोजेक्ट इंजीनियर शशांक कुमार ने बताया कि सिविल स्ट्रक्चर का काम समय पर पूरा हो गया था, लेकिन एस्केलेटर निर्माण की जिम्मेदारी संभाल रही जॉनसन कंपनी द्वारा कार्य देर से शुरू किए जाने के कारण परियोजना में विलंब हुआ। तकनीकी खामियों के कारण नहीं हुआ चालू उन्होंने बताया कि अब एस्केलेटर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और बिजली से संबंधित सभी आवश्यक कार्य भी संपन्न कर लिए गए हैं। फिलहाल कुछ मामूली तकनीकी खामियों के कारण इसे चालू नहीं किया जा सका है। इन खामियों को युद्ध स्तर पर दूर किया जा रहा है। वहीं, साइट इंजीनियर कमल किशोर ने जानकारी दी कि एस्केलेटर लगभग पूरी तरह तैयार है। कुछ तकनीकी समस्याएं सामने आई हैं, जिनमें सीट के पास पानी रिसने की शिकायत प्रमुख है। इसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, महिला और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एस्केलेटर के दोनों ओर फाइबर शीट लगाने का काम अभी बाकी है, जिसे इसी माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। कर्मियों के छुट्‌टी पर चले जाने के कारण हुई देरी रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के एनडीके विभूति ने बताया कि तकनीकी कर्मियों के अवकाश पर चले जाने के कारण कार्य में थोड़ी देरी हुई थी। हालांकि, अब सभी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनवरी के अंतिम सप्ताह तक एस्केलेटर को यात्रियों के लिए चालू कर दिया जाएगा। स्थानीय यात्रियों का कहना है कि एस्केलेटर शुरू होने से प्लेटफॉर्म नंबर एक से अन्य प्लेटफॉर्मों पर आने-जाने में काफी आसानी होगी। इससे स्टेशन पर यात्रा पहले से अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बन सकेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *