सागर में बेटे के दोस्त ने मां से किया दुष्कर्म:रात को दरवाजा खटखटाया, खुलते ही घर में घुसा और जबरदस्ती करने लगा

सागर में बेटे के दोस्त ने मां से किया दुष्कर्म:रात को दरवाजा खटखटाया, खुलते ही घर में घुसा और जबरदस्ती करने लगा

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में 46 वर्षीय विधवा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी महिला के बेटे का दोस्त है, जो रविवार रात 12 बजे घर का दरवाजा खुलवाकर जबरन अंदर घुस गया। विरोध करने पर उसने महिला का गला भी दबाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी हीरालाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति की कुछ साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। तब से वह अपने बेटे के साथ ही घर में रहती है। बेटे का दोस्त हीरालाल अक्सर उनके घर आता-जाता रहता था। महिला का आरोप है कि वह उस पर गलत नजर रखता था। बेटा समझकर दरवाजा खोला तो अंदर धक्का दिया पीड़िता ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे वह खाना खाकर सो गई थी। रात करीब 12 बजे दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। उसे लगा कि बेटा काम से वापस आ गया है, इसलिए उसने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खोलते ही सामने हीरालाल खड़ा था। उसने तुरंत महिला को धक्का देकर अंदर कर दिया और दरवाजा बंद कर लिया। छूटने की कोशिश की तो गला दबाया आरोप है कि हीरालाल ने महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान जब महिला ने उससे छूटने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसका गला दबा दिया। इससे महिला के गले में काफी दर्द हो रहा है। घटना के बाद महिला ने मोतीनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट और घर में घुसकर दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *