Rajasthan Weather : जयपुर में आज सवेरे मौसम साफ, लेकिन गलन भरी सर्दी का जोर

Rajasthan Weather : जयपुर में आज सवेरे मौसम साफ, लेकिन गलन भरी सर्दी का जोर

– मौसम विभाग ने कहा, फिर से बढ़ेगा सर्दी का जोर

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज सवेरे गलन भरी सर्दी का जोर रहा। सूर्य देव थोड़ा देर से निकले। सूर्य निकलने के बाद लोगों ने थोड़ी राहत ली। मौसम विभाग ने कहा, सर्दी का फिर से पलटवार होगा। तेज सर्दी का दौर फिर से शुरू होगा। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों में गलनभरी सर्दी रही व कोहरे का जोर रहा। प्रदेश के पूर्वी अंचल, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मारवाड़ अंचल व सरहदी जिलों में तेज सर्दी का दौर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूतनम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। आज प्रदेश में श्रीगंगानगर सबसे ठंडा रहा। इनके अलावा भरतपुर, धौलपुर, बीकानेर में भी मौसम सर्द रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *