विजयवर्गीय वैश्य महासभा की बैठक उत्थान पर मंथन, सम्मान किया

विजयवर्गीय वैश्य महासभा की बैठक उत्थान पर मंथन, सम्मान किया

जयपुर | अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा की केंद्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग एवं पौष बड़ा महोत्सव टोंक रोड स्थित बीलवा पैलेस में सम्पन्न हुआ। बैठक महासभा के अध्यक्ष राकेश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में शुरू हुई। समाज को आगे बढ़ाने के लिए विचार-विमर्श किए गए। जयपुर के अध्यक्ष रतनलाल अजमेरी ने बताया कि मीटिंग में मदन लाल, एडवोकेट रविन्द्र कोटा, सुरेन्द्र मोशन, रामबाबू गरोली, चौथमल कोटा, एडवोकेट विनोद, श्यामलाल टहला, जयपुर प्रदेश अध्यक्ष कमलेश डोडवाली, जयपुर अध्यक्ष रतन लाल अजमेरी, रामबाबू भरतला, सीताराम पीपलू, उमाकांत खेड़ाकल्याणपुर, अभिषेक मेंहदवास सहित अन्य लोग मौजूद रहे। टोंक, मालपुरा, देवली, कोटा, पूणे, दिल्ली, सूरत एवं अन्य कई स्थानों से समाजबंधु आयोजन में शामिल हुए। उन्हें स्मृति चिह्न, माला एवं शाल ओढाकर सम्मानित किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *