बिहार में अब निजी वाहनों का प्रयोग व्यावसायिक तौर पर इस्तेमाल करने की प्रक्रिया आसान कर दी गई है। किसी भी वाहन को निजी से कॉमर्शियल और कॉमर्शियल से निजी करने के लिए विभाग ने डीटीओ को अधिकार दे दिया है। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि कॉमर्शियल वाहन को निजी में तब्दील कर इस्तेमाल करना चाहते हैं तो उन्हें पहले फिटनेस सर्टिफिकेट लेना होगा। टैक्स में जो अंतर होगा, उसे देना होगा। कॉमर्शियल वाहन को कम से कम दो साल तक इस्तेमाल करना होगा और बदलाव से पहले सभी पुराने टैक्स जमा करना होगा। मंत्री ने कहा कि कई सरकारी विभाग और निगम निजी नंबर वाली गाड़ियां किराये पर ले रहे थे, जो कानून के खिलाफ है। इससे सड़क सुरक्षा खतरे में पड़ती है और राजस्व भी कम होता है। सभी विभागों को साफ निर्देश हैं कि किराये पर गाड़ी लेते समय उसका रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जरूर जांचें। टैक्स बचाने के लिए करते हैं उपाय व्यावसायिक वाहनों पर लगने वाला अतिरिक्त रोड टैक्स, परमिट और वार्षिक शुल्क बचाने के लिए वाइट प्लेट का दुरुपयोग करते हैं। कम प्रीमियम वाले निजी बीमा का लाभ और फिटनेस जांच से बचने के लिए कॉमर्शियल वाहन को निजी दिखाते हैं। व्यावसायिक वाहनों पर कड़े नियम लागू होते हैं, इसलिए वाइट प्लेट का उपयोग कर बचते हैं। अब बिना वैध टैक्स या परमिट के वाहन चलाने पर 5,000 से 10,000 तक जुर्माना। बिहार में अब निजी वाहनों का प्रयोग व्यावसायिक तौर पर इस्तेमाल करने की प्रक्रिया आसान कर दी गई है। किसी भी वाहन को निजी से कॉमर्शियल और कॉमर्शियल से निजी करने के लिए विभाग ने डीटीओ को अधिकार दे दिया है। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि कॉमर्शियल वाहन को निजी में तब्दील कर इस्तेमाल करना चाहते हैं तो उन्हें पहले फिटनेस सर्टिफिकेट लेना होगा। टैक्स में जो अंतर होगा, उसे देना होगा। कॉमर्शियल वाहन को कम से कम दो साल तक इस्तेमाल करना होगा और बदलाव से पहले सभी पुराने टैक्स जमा करना होगा। मंत्री ने कहा कि कई सरकारी विभाग और निगम निजी नंबर वाली गाड़ियां किराये पर ले रहे थे, जो कानून के खिलाफ है। इससे सड़क सुरक्षा खतरे में पड़ती है और राजस्व भी कम होता है। सभी विभागों को साफ निर्देश हैं कि किराये पर गाड़ी लेते समय उसका रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जरूर जांचें। टैक्स बचाने के लिए करते हैं उपाय व्यावसायिक वाहनों पर लगने वाला अतिरिक्त रोड टैक्स, परमिट और वार्षिक शुल्क बचाने के लिए वाइट प्लेट का दुरुपयोग करते हैं। कम प्रीमियम वाले निजी बीमा का लाभ और फिटनेस जांच से बचने के लिए कॉमर्शियल वाहन को निजी दिखाते हैं। व्यावसायिक वाहनों पर कड़े नियम लागू होते हैं, इसलिए वाइट प्लेट का उपयोग कर बचते हैं। अब बिना वैध टैक्स या परमिट के वाहन चलाने पर 5,000 से 10,000 तक जुर्माना।


